Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
गैस सिलेंडर के लिए हाहाकार! चूहों की तरह लाइनों में लगे लोग, ऑनलाइन बुकिंग भी फेल; जानें क्यों आई 'L... सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला! 12 साल से कोमा में थे हरीश राणा, अब मिलेगी 'इच्छामृत्यु'; मौत की अर... वेम नरेंद्र रेड्डी और सिंघवी तेलंगाना से निर्विरोध निर्वाचित चंडीगढ़ नगर निगम घोटाला के जांच की गाड़ी आगे बढ़ी वैश्विक दबाव के बावजूद पेट्रोल की कीमतें नहीं बढ़ाएगा भारत अब ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी ऑपरेशन सिंदूर का कहर अब भी झेल रहा है पाकिस्तान वेस्ट गारो हिल्स में कर्फ्यू और इंटरनेट बंद अब अफ्रीका से चीता आयात की जरूरत नहीं पत्रकारों के तीखे सवालों से लड़खड़ा गयी राष्ट्रपति की जुबान

पंजाब कांग्रेस के सीनियर नेता को घर में घुसकर मारी गोलियां

मोगा: मोगा नगर-निगम के तीन बार काउंसलर रह चुके वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नरिंदरपाल सिंह सिद्धू पर अज्ञात हमलावरों ने घर में घुसकर गोलियां चला दीं। गोलियां लगने से गंभीर रूप से घायल हुए नरिंदरपाल सिंह सिद्धू को मोगा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

दूसरी ओर, मोगा हलके के वरिष्ठ युवा कांग्रेसी नेता धर्मपाल सिंह निहाल सिंह वाला ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि वे पिछले छह महीनों से पुलिस प्रशासन से उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग करते आ रहे थे, लेकिन किसी ने उनकी बात नहीं सुनी। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें इंसाफ नहीं मिला तो संघर्ष किया जाएगा।