Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Google की बढ़ी टेंशन! रॉकेट की स्पीड वाला नया ChatGPT लॉन्च, इन फीचर्स के आगे सब फेल! सावधान! होली पर ग्रहों का बड़ा फेरबदल: शनि की दृष्टि बिगाड़ सकती है खेल? जानें अपनी राशि का हाल होली का मजा न बन जाए सजा! ज्यादा भांग पीने से शरीर पर होते हैं ये 5 बुरे असर, डॉक्टर ने दी चेतावनी ट्रेन से बांधा पूरा पेड़! होलिका दहन के लिए ऐसा पागलपन देख हैरान रह गई पुलिस, गिरफ्तार हुए सभी आरोपी Himachal Weather Update: हिमाचल में बदलेगा मौसम, अगले 3 दिन भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट बरेली में 'इश्क' का दर्दनाक अंत: प्रेमिका की मौत की खबर सुनते ही प्रेमी भी फंदे पर झूला, एक साथ खत्म... Bhagalpur News: भागलपुर में दुकान में घुसी मुखिया की अनियंत्रित कार, एक की मौत और 8 घायल सावधान! होली पर बदलने वाला है मौसम: इन राज्यों में बारिश की चेतावनी, दिल्ली-NCR में चलेंगी तेज हवाएं नोएडा में दबंगई की हद! महिलाओं ने विरोध किया तो तान दी पिस्टल, फिर पीछे छोड़ दिया पालतू कुत्ता; वीडि... एमपी में भीषण सड़क हादसा, कार-बाइक की भिड़ंत में दो सगे भाइयों की मौत

पिता को याद कर भावुक हुए Master Saleem , मीडिया सामने हाथ जोड़ की खास अपील

जालंधर/शाहकोट: पंजाबी संगीत जगत के मशहूर गायक मास्टर सलीम अपने पिता और गुरु पूरण शाहकोटी जी को याद करते हुए बेहद भावुक नजर आए। मीडिया से बातचीत के दौरान उनकी आंखें नम हो गईं और उन्होंने बड़ी ही विनम्रता के साथ सभी का आभार जताया।

“मीडिया बाद में, पहले आप मेरा परिवार हैं”
मीडिया कर्मियों को संबोधित करते हुए मास्टर सलीम ने कहा कि वे उन्हें सिर्फ मीडिया के रूप में नहीं देखते, बल्कि अपने परिवार की तरह मानते हैं। भावुक होते हुए उन्होंने कहा, “मीडिया बाद की बात है, पहले आप मेरे अपने लोग हैं, मेरा परिवार हैं।” उन्होंने लोगों और मीडिया की ओर से मिले प्यार और सम्मान के लिए सभी का दिल से धन्यवाद किया। अपने पिता पूरण शाहकोटी साहिब का जिक्र करते हुए मास्टर सलीम ने कहा कि लोगों ने उन्हें बेहद मोहब्बत और इज्जत दी है। इस प्यार और सम्मान के लिए उनके पास धन्यवाद कहने के लिए शब्द नहीं हैं। हाथ जोड़कर उन्होंने सभी का आभार प्रकट किया और कहा कि आप सभी बहुत अच्छे इंसान हैं।

मेहमाननवाज़ी और भावुक अपील
बातचीत के दौरान मास्टर सलीम ने अपनी सादगी और विनम्रता का परिचय देते हुए वहां मौजूद सभी लोगों से चाय पीने का आग्रह किया। साथ ही उन्होंने सभी से अपना ध्यान रखने की अपील करते हुए कहा, “प्लीज़ आप सब अपना ख्याल रखिए।” मास्टर सलीम का यह भावुक अंदाज और मीडिया के प्रति सम्मान सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा में है।