Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
गैंगस्टरवाद के खिलाफ मान सरकार की मुहिम को मिल रहा है लोगों का भारी समर्थन: बलतेज पन्नू शानदार चार साल, भगवंत मान दे नाल: आप ने भगवंत मान सरकार की उपलब्धियों को पंजाब के हर घर तक पहुंचाया Census 2027 India Update: जनगणना 2027 की तैयारी अंतिम दौर में; 1 अप्रैल से शुरू होगा पहला चरण, जाति ... पश्चिम बंगाल में कांग्रेस उम्मीदवार का नाम SIR लिस्ट से गायब; कलकत्ता हाई कोर्ट ने कहा- अब सीधे सुप्... LPG Crisis in India Update: संकट के बीच भारत पहुंच रहे LPG के दो विशाल जहाज; लदा है 94,000 टन गैस, म... Delhi-Agra Highway Accident: दिल्ली-आगरा हाईवे पर रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा; पुल की रेलिंग तोड़... Mumbai Dabbawala Service Closed: मुंबई में 6 दिन नहीं पहुंचेगा टिफिन; 4 अप्रैल तक डब्बेवालों की सर्व... 'घर में अकेली थी किशोरी, अंदर घुसे ASI और...'; पुलिस अधिकारी पर गंभीर आरोप, जांच शुरू Delhi-NCR Rain Update Today: दिल्ली-NCR में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश; 14 राज्यों में मौसम का अलर... Bhopal Hotel Owner Murder News: भोपाल में 'बेटा' कहने पर भड़का युवक; होटल मालिक की चाकू से गोदकर बेर...

पंजाब में घने कोहरे का कहर, Students और स्टाफ से भरी कॉलेज बस के उड़े परखच्चे

 पंजाब में घने कोहरे के कारण सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला फरीदकोट जिले से सामने आया है, जहां आज सुबह-सुबह घने कोहरे के कारण दर्दनाक हादसा हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार कॉलेज बस की ट्रक के साथ भयानक टक्कर हो गई, जिससे मौके पर ही चीख पुकार मच गई। हादसा इतना भयानक था कि, बस के परखच्चे तक उड़ गए।

हादसे का शिकार हुई बस बाबा फरीद यूनिवर्सिटी बठिंडा जा रही थी, जिसमें कॉलेज स्टाफ और छात्र सवार थे। इसी बीज गिद्दड़बाहा-मलोट रोड पर थेहड़ी के नजदीक बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। मौके पर स्टाफ, छात्र, ड्राइवर और लाइब्रेरियन घायल हो गए। वहीं गनीमत रही इस दौरान कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। इस संबंधी जानकारी देते हुए बस ड्राइवर ने कहा कि, विजिबिलिटी जीरो होने के चलते सड़क किनारे खड़ा ट्रक दिखाई नहीं दिया। इसी कारण सड़क किनारे ट्रक से बस टकरा गई। हादसे में ड्राइवर और स्टाफ गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि छात्रों को भी मामूली चोटें आईं। घायल स्टाफ को बठिंडा रेफर कर दिया गया है।

आपको बता दें घने कोहरे के चलते आज जालंधर में भी भयानक हादसा हो गया। पी.ए.पी. चौक में पंजाब रोडवेज और प्राईवेट बस की टक्कर हो गई। हादसे में बस के परखच्चे तक उड़ गए। ये भी बता दें कि, मौसम विभाग के मुताबिक, कुछ जगहों पर कोहरा गिर सकता है, जिससे विज़िबिलिटी कम हो सकती है। मौसम विभाग ने इस दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा, 24 दिसंबर को कोहरे की तीव्रता और बढ़ने की संभावना है। राज्य के ज्यादातर जिलों में बहुत घने कोहरे की चेतावनी दी गई है। खासकर सुबह और रात के समय विजिबिलिटी बहुत कम हो सकती है, जिससे सड़क और रेल ट्रैफिक पर असर पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को कोहरे के दौरान गाड़ी चलाते समय बहुत सावधानी बरतने, गैर-जरूरी यात्रा से बचने और मौसम से जुड़े लेटेस्ट अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी है।