Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
हिमालयी पारिस्थितिकी पर संकट अत्यधिक नमक के दाने से भी छोटा इम्प्लांट तैयार Tamil Nadu Election 2026: अभिनेता विजय का चुनावी आगाज, दो विधानसभा सीटों— पेरम्बूर और त्रिची ईस्ट से... Rahul Gandhi Gujarat Attack: गुजरात में दलित-आदिवासी उत्पीड़न का मुद्दा, राहुल गांधी के आरोपों से गर... Lok Sabha Session: लोकसभा में गूंजेगा नक्सलवाद का मुद्दा, गृह मंत्री अमित शाह बताएंगे नक्सलवाद खत्म ... उत्तम नगर में 'उड़ता दिल्ली'! सौरभ भारद्वाज का सनसनीखेज आरोप- 'खुलेआम बिक रहा नशा, सो रही है पुलिस' Amit Shah on Assam UCC: असम में यूसीसी की तैयारी! चार शादियों पर रोक और नए कानून को लेकर गृह मंत्री ... Harvesting Accident News: हार्वेस्टर से गेहूं की कटाई के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई मशीन, चा... Nandigram Assembly Election: नंदीग्राम में इस बार भी खिलेगा कमल, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने... Purnia Mystery Case: मरा हुआ युवक लौटा जिंदा! पूर्णिया में जिसकी लाश जलाई गई वह कौन था? इलाके में फै...

हरियाणा के इस जिले में सरकारी दफ्तरों का बदला समय, प्राइवेट ऑफिस में अगले आदेश तक ‘Work from home’

गुरुग्राम : दिल्ली और आसपास के इलाकों में प्रदूषण का स्तर लगातार चिंताजनक बना हुआ है। ग्रेप-4 की पाबंदियों के बावजूद प्रदूषण से राहत नहीं मिल रही है। इसी को देखते हुए रविवार को एक अहम फैसला लिया है। उन्होंने सभी निजी दफ्तरों को वर्क फ्रॉम होम करने की सलाह दी है। इसके साथ ही गुरुग्राम जिला प्रशासन ने सरकारी दफ्तरों के आने-जाने के समय में भी बदलाव किया गया।

सरकारी दफ्तरों के टाइम में बदलाव

गुरुग्राम के डिप्टी कमिश्नर  ने एडवाईजरी जारी की है। इसमें उन्होंने सभी निजी दफ्तरों से कहा है कि जब तक हवा की गुणवत्ता सुधर नहीं जाती, तब तक वे अपने कर्मचारियों को घर से काम करने की सुविधा दें। इसके अलावा गुरुग्राम जिला प्रशासन ने राज्य सरकार और नगर निगमों के सभी सरकारी दफ्तरों के समय में भी बदलाव किया है। अब गुरुग्राम के सभी राज्य सरकारी दफ्तर सुबह 9:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक खुलेंगे। वहीं, नगर निगम गुरुग्राम और नगर निगम मानेसर के दफ्तर सुबह 8:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक काम करेंगे। इसी तरह सोहना, पटौदी मंडी और फर्रुखनगर के नगर परिषदों और नगर समितियों के दफ्तर भी सुबह 8:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक ही खुलेंगे।