Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
हिमालयी पारिस्थितिकी पर संकट अत्यधिक नमक के दाने से भी छोटा इम्प्लांट तैयार Tamil Nadu Election 2026: अभिनेता विजय का चुनावी आगाज, दो विधानसभा सीटों— पेरम्बूर और त्रिची ईस्ट से... Rahul Gandhi Gujarat Attack: गुजरात में दलित-आदिवासी उत्पीड़न का मुद्दा, राहुल गांधी के आरोपों से गर... Lok Sabha Session: लोकसभा में गूंजेगा नक्सलवाद का मुद्दा, गृह मंत्री अमित शाह बताएंगे नक्सलवाद खत्म ... उत्तम नगर में 'उड़ता दिल्ली'! सौरभ भारद्वाज का सनसनीखेज आरोप- 'खुलेआम बिक रहा नशा, सो रही है पुलिस' Amit Shah on Assam UCC: असम में यूसीसी की तैयारी! चार शादियों पर रोक और नए कानून को लेकर गृह मंत्री ... Harvesting Accident News: हार्वेस्टर से गेहूं की कटाई के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई मशीन, चा... Nandigram Assembly Election: नंदीग्राम में इस बार भी खिलेगा कमल, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने... Purnia Mystery Case: मरा हुआ युवक लौटा जिंदा! पूर्णिया में जिसकी लाश जलाई गई वह कौन था? इलाके में फै...

CSIR-UGC NET एग्जाम के नाम पर ठगी, सीएम फ्लाइंग ने किया भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार

गोहाना: सीएसआईआर-यूजीसी नेट परीक्षा को लेकर पेपर लीक का झांसा देकर अभ्यर्थियों से ठगी करने वाले गिरोह का हरियाणा मुख्यमंत्री उड़नदस्ता ने भंडाफोड़ किया है। यह कार्रवाई गोहाना क्षेत्र में की गई, जहां परीक्षा से एक दिन पहले दर्जनों अभ्यर्थियों को बुलाकर उनसे मोटी रकम वसूली जा रही थी।

जानकारी के अनुसार, 18 दिसंबर को एनटीए द्वारा आयोजित सीएसआईआर-यूजीसी नेट परीक्षा से पहले 17 दिसंबर की रात पानीपत रोड स्थित गांव चिढ़ाना की एक कबड्डी अकैडमी में 37 अभ्यर्थियों को बुलाया गया। इनमें 16 केमिस्ट्री और 21 लाइफ साइंस विषय के परीक्षार्थी शामिल थे। आरोप है कि यहां उन्हें प्रश्न पत्र दिखाकर परीक्षा लीक होने का भरोसा दिया गया।

सूचना मिलने पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ता रोहतक की टीम ने तुरंत कार्रवाई की और सदर थाना गोहाना में मामला दर्ज कराया। शिकायत उड़नदस्ता में तैनात सब इंस्पेक्टर करमबीर की ओर से दी गई। पुलिस ने मौके से नीरज और सचिन, दोनों निवासी गांव करोथा (रोहतक), को गिरफ्तार किया है।

प्रश्न पत्र भी बरामद

इनके अलावा धीरज, पवन और आशीष के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने पेपर के ए और बी सेट के प्रश्न पत्र भी बरामद किए हैं। हालांकि, मौके पर मौजूद किसी भी अभ्यर्थी को आरोपी नहीं बनाया गया है।

यह ठगी का मामला है- एसीपी

गोहाना के एसीपी राहुल देव ने स्पष्ट किया कि सीएसआईआर-यूजीसी नेट परीक्षा पूरी तरह सुरक्षित थी और पेपर लीक नहीं हुआ था। यह पूरा मामला ठगी से जुड़ा है। मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित कर दी गई है।