Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जेलीफिश बुढ़ापे के बाद बच्चा कैसे बन जाती है मेघालय में खूनी संघर्ष! GHADC चुनाव के दौरान भारी हिंसा, पुलिस फायरिंग में 2 की मौत; सेना ने संभाला ... CBI का अपने ही 'घर' में छापा! घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा गया अपना ही बड़ा अफसर; 'जीरो टॉलरेंस' नीति के ... Aditya Thackeray on Middle East Crisis: आदित्य ठाकरे ने प्रधानमंत्री मोदी से मांगा स्पष्टीकरण, बोले—... Bengal LPG Crisis: सीएम ममता बनर्जी का बड़ा फैसला, घरेलू गैस की सप्लाई के लिए SOP बनाने का निर्देश; ... नोएडा के उद्योगों पर 'गैस संकट' की मार! फैक्ट्रियों में लगने लगे ताले, संचालकों ने खड़े किए हाथ; बोल... Just Married! कृतिका कामरा और गौरव कपूर ने रचाई शादी; बिना किसी शोर-शराबे के लिए सात फेरे, देखें कपल... Lok Sabha News: लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव खारिज, सदन में ध्वनिमत से... होमुर्ज की टेंशन खत्म! भारत ने खोजा तेल आपूर्ति का नया 'सीक्रेट' रास्ता; अब खाड़ी देशों के बजाय यहाँ... Temple LPG Crisis: देश के बड़े मंदिरों में भोग-प्रसाद पर संकट, एलपीजी की किल्लत से थमी भंडारों की रफ...

स्कूल में युवती के साथ छेड़छाड़ का आरोप, मां ने अतिथि शिक्षक को सरेआम चप्पलों से धुना

मैहर: नादन देहात थाना क्षेत्र के ग्राम दुबेही में शासकीय स्कूल से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. स्कूल में पढ़ाने वाले एक अतिथि शिक्षक पर युवती से छेड़छाड़ का गंभीर आरोप लगा है. घटना के बाद पीड़िता की मां ने सरेआम आरोपी शिक्षक की चप्पलों से पिटाई कर दी. पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर जारी हुआ है.

शिक्षक पर पद का दुरुपयोग करने का आरोप
बताया जा रहा है कि, ग्राम दुबेही स्थित शासकीय स्कूल में पदस्थ अतिथि शिक्षक ने अपने पद और भरोसे का गलत फायदा उठाते हुए युवती के साथ आपत्तिजनक व्यवहार किया. पीड़िता ने डर और मानसिक तनाव के चलते घटना को कुछ समय तक छिपाए रखा. लेकिन बाद में उसने हिम्मत कर अपनी मां को पूरी बात बताई.

बेटी की बात सुनते ही फूटा आक्रोश
बेटी से छेड़छाड़ की जानकारी मिलते ही मां का गुस्सा बेकाबू हो गया. आक्रोशित मां ने आरोपी शिक्षक को सार्वजनिक स्थान पर पकड़ लिया और चप्पलों से पिटाई कर दी. इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए.

कैमरे में कैद हुआ पूरा घटनाक्रम
घटना के समय मौजूद लोगों ने मोबाइल से वीडियो बना लिया. जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया. वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है. लोग आरोपी शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.