Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
कांच के विशाल भंडार से अंतरिक्ष की प्रतिक्रिया की पुष्टि हुई करेंसी मार्केट में हड़कंप! युद्ध के बीच रिकॉर्ड स्तर पर गिरा भारतीय रुपया, आपकी जेब पर कैसे होगा इसक... Google की बढ़ी टेंशन! रॉकेट की स्पीड वाला नया ChatGPT लॉन्च, इन फीचर्स के आगे सब फेल! सावधान! होली पर ग्रहों का बड़ा फेरबदल: शनि की दृष्टि बिगाड़ सकती है खेल? जानें अपनी राशि का हाल होली का मजा न बन जाए सजा! ज्यादा भांग पीने से शरीर पर होते हैं ये 5 बुरे असर, डॉक्टर ने दी चेतावनी ट्रेन से बांधा पूरा पेड़! होलिका दहन के लिए ऐसा पागलपन देख हैरान रह गई पुलिस, गिरफ्तार हुए सभी आरोपी Himachal Weather Update: हिमाचल में बदलेगा मौसम, अगले 3 दिन भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट बरेली में 'इश्क' का दर्दनाक अंत: प्रेमिका की मौत की खबर सुनते ही प्रेमी भी फंदे पर झूला, एक साथ खत्म... Bhagalpur News: भागलपुर में दुकान में घुसी मुखिया की अनियंत्रित कार, एक की मौत और 8 घायल सावधान! होली पर बदलने वाला है मौसम: इन राज्यों में बारिश की चेतावनी, दिल्ली-NCR में चलेंगी तेज हवाएं

अमृतसर वासियों के लिए Good News, फ्री बस सर्विस शुरू

अमृतसर: अमृतसर वासियों के लिए बेहद खास खबर सामने आई है। दरअसल, 30 फ्री बस सर्विस शुरू होने जा रही है। छोटे साहिबजादों की शहादत को समर्पित एक बड़ी पहल अमृतसर में शुरू की गई। “सफर-ए-शहादत” के तहत, शहर के दशहरा ग्राउंड से संगत के लिए 30 फ्री बस सर्विस शुरू की गईं, जिसका मकसद इस ऐतिहासिक यादगार तीर्थ यात्रा से ज्यादा से ज्यादा श्रद्धालुओं को जोड़ना है। आपको बता दें कि ये बसें अमृतसर से फतेहगढ़ साहिब के धार्मिक स्थल तक जाएंगी।

इस बीच, सेवादार अक्षय शर्मा ने बताया कि 30 बसों की सर्विस हो गई है। उन्होंने कहा है कि 20 दिसंबर से 27 दिसंबर तक रोज़ाना बसें इसी तरह जाएंगी। बसें सुबह 7.30 बजे रवाना होंगी और रात 8.30 बजे वापस आएंगी। इसके अलावा बसों में एंबुलेंस की सुविधा भी दी गई है। उन्होंने बताया कि आज 2 हजार से ज़्यादा संगत भेजी गई हैं। इतना ही नहीं, हर बस में एक हिस्टोरियन को भी रखा गया है। जाते समय संगत को इतिहास से अवगत कराया जाएगा और वापसी में चारों साहिबज़ादों की एक फिल्म दिखाई जाएगी। उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश है कि यह कैंपेन हर साल इसी तरह चलाया जाए। उन्होंने कहा कि यात्रा के लिए हर कोई रजिस्टर कर सकता है, इसका रजिस्ट्रेशन गुरुद्वारा साहिब में किया जा रहा है।

इस पहल के लिए सुबह से ही बड़ी संख्या में संगत दशहरा ग्राउंड पहुंच गई थी। बुज़ुर्गों, युवाओं और बच्चों में खास उत्साह देखा गया। आयोजकों ने बताया कि इस मौके पर दशहरा ग्राउंड से कुल 30 बसें भेजी गईं। संगत को सुविधाजनक और सुरक्षित तरीके से बसों के जरिए “सफर-ए-शहादत” से जोड़ा गया, ताकि संगत इस महान शहादत को नमन कर सके।