Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जेलीफिश बुढ़ापे के बाद बच्चा कैसे बन जाती है मेघालय में खूनी संघर्ष! GHADC चुनाव के दौरान भारी हिंसा, पुलिस फायरिंग में 2 की मौत; सेना ने संभाला ... CBI का अपने ही 'घर' में छापा! घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा गया अपना ही बड़ा अफसर; 'जीरो टॉलरेंस' नीति के ... Aditya Thackeray on Middle East Crisis: आदित्य ठाकरे ने प्रधानमंत्री मोदी से मांगा स्पष्टीकरण, बोले—... Bengal LPG Crisis: सीएम ममता बनर्जी का बड़ा फैसला, घरेलू गैस की सप्लाई के लिए SOP बनाने का निर्देश; ... नोएडा के उद्योगों पर 'गैस संकट' की मार! फैक्ट्रियों में लगने लगे ताले, संचालकों ने खड़े किए हाथ; बोल... Just Married! कृतिका कामरा और गौरव कपूर ने रचाई शादी; बिना किसी शोर-शराबे के लिए सात फेरे, देखें कपल... Lok Sabha News: लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव खारिज, सदन में ध्वनिमत से... होमुर्ज की टेंशन खत्म! भारत ने खोजा तेल आपूर्ति का नया 'सीक्रेट' रास्ता; अब खाड़ी देशों के बजाय यहाँ... Temple LPG Crisis: देश के बड़े मंदिरों में भोग-प्रसाद पर संकट, एलपीजी की किल्लत से थमी भंडारों की रफ...

NIT जमशेदपुर के 15वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, अलर्ट मोड में प्रशासन

सरायकेला: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आगामी 29 दिसंबर को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) जमशेदपुर के 15वें दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी. राष्ट्रपति के इस प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड में हैं. सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, साफ-सफाई और अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थाओं की लगातार समीक्षा की जा रही है, ताकि कोई कमी न रहे.

कार्यक्रम को मद्देनजर रखते हुए सरायकेला उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह और एसपी मुकेश लुनायत सहित तमाम वरीय प्रशासनिक पदाधिकारी सोमवार को कार्यक्रम स्थल पहुंचे. इस दौरान अधिकारियों ने एनआईटी परिसर का सघन निरीक्षण किया. इसके साथ ही कार्यक्रम स्थल की तैयारियों का जायजा लिया और संस्थान प्रबंधन तथा संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए.

राष्ट्रपति 1 घंटे रहेंगी, 1000 छात्रों को मिलेगी डिग्री
​एनआईटी के निदेशक प्रोफेसर गौतम सूत्रधार ने बताया कि राष्ट्रपति का कार्यक्रम लगभग एक घंटे तक चलेगा. इस दौरान वह अपना संबोधन देंगी और बीटेक तथा एमटेक की एक-एक छात्रा को गोल्ड मेडल से सम्मानित करेंगी. इस भव्य समारोह में राज्यपाल, मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री सहित कई गणमान्य व्यक्तियों को भी आमंत्रित किया गया है. दीक्षांत समारोह में लगभग 1000 छात्र-छात्राओं के बीच डिग्रियां वितरित की जाएंगी.

​राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 29 दिसंबर को दो महत्वपूर्ण कार्यक्रम तय हैं. एनआईटी के दीक्षांत समारोह से पहले सुबह करनडीह स्थित दिशोम जाहेर परिसर पहुंचेंगी. जहां ‘ओल चिकी लिपि’ के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित सेमिनार के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी. राष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर जिला प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किए हैं.