Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
सावधान! होली पर ग्रहों का बड़ा फेरबदल: शनि की दृष्टि बिगाड़ सकती है खेल? जानें अपनी राशि का हाल होली का मजा न बन जाए सजा! ज्यादा भांग पीने से शरीर पर होते हैं ये 5 बुरे असर, डॉक्टर ने दी चेतावनी ट्रेन से बांधा पूरा पेड़! होलिका दहन के लिए ऐसा पागलपन देख हैरान रह गई पुलिस, गिरफ्तार हुए सभी आरोपी Himachal Weather Update: हिमाचल में बदलेगा मौसम, अगले 3 दिन भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट बरेली में 'इश्क' का दर्दनाक अंत: प्रेमिका की मौत की खबर सुनते ही प्रेमी भी फंदे पर झूला, एक साथ खत्म... Bhagalpur News: भागलपुर में दुकान में घुसी मुखिया की अनियंत्रित कार, एक की मौत और 8 घायल सावधान! होली पर बदलने वाला है मौसम: इन राज्यों में बारिश की चेतावनी, दिल्ली-NCR में चलेंगी तेज हवाएं नोएडा में दबंगई की हद! महिलाओं ने विरोध किया तो तान दी पिस्टल, फिर पीछे छोड़ दिया पालतू कुत्ता; वीडि... एमपी में भीषण सड़क हादसा, कार-बाइक की भिड़ंत में दो सगे भाइयों की मौत होली पर बदमाशों का तांडव! मुफ्त शराब के लिए मांगी रंगदारी, मना करने पर बरसाईं गोलियां, देखें वीडियो

पंजाब में पकड़ा गया चुनाव में बांटने के लिए आया शराब का ट्रक! आरोपी गिरफ्तार

फिल्लौर: ब्लॉक समिति और जिला परिषद चुनावों को देखते हुए स्थानिय पुलिस और सी.आई.ए. स्टाफ जालंधर देहात की टीम ने एक सांझा ऑपरेशन चलाया, जिसके तहत एक ट्रक से अलग-अलग ब्रांड की 683 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की गई और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।

डी.एस.पी. सब डिवीजन फिल्लौर भरत मसीह ने बताया कि एस.एस.पी. जालंधर देहाती के निर्देश पर थाना प्रमुख फिल्लौर के इंस्पेक्टर अमन सैनी और सी.आई.ए. स्टाफ जालंधर देहात की टीम ने सांझे ऑप्रेशन के तहत ब्लॉक समिति और जिला परिषद चुनावों को देखते हुए चेकिंग के लिए ओल्ड बस स्टैंड फिल्लौर के पास एक ट्रक नंबर आर.जे. 14 जी.जे. 3562 को रोका गया। इससे बड़ी मात्रा में गैर-कानूनी शराब बरामद हुई। पुलिस ने ट्रक ड्राइवर मनोज छाजू राम राजपूत निवासी गांव सहजगंज, नवी नगरी पुरुषराम के भट्ठे के पास थाना सहजगंज जिला वडोदरा  (गुजरात) को गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि फिल्लौर पुलिस स्टेशन ने एक्साइज एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। डी.एस.पी. भरत मसीह ने बताया कि जांच में पता चला है कि यह शराब फिल्लौर शहर और आस-पास के गांवों में सप्लाई की जानी थी। उन्होंने बताया कि आरोपी को पुलिस रिमांड पर लिया गया है और इस गैर-कानूनी धंधे में शामिल दूसरे लोगों के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए आगे की जांच की जा रही है।