Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ahmedabad-Dholera Rail: अहमदाबाद से धोलेरा अब सिर्फ 45 मिनट में, भारत की पहली स्वदेशी सेमी हाई-स्पीड... Namo Bharat FOB: निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन और सराय काले खां नमो भारत स्टेशन के बीच फुटओवर ब्रिज शुरू Sant Kabir Nagar News: मदरसा बुलडोजर कार्रवाई पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, डीएम और कमिश्नर का आदेश रद्द Patna News: बालगृह के बच्चों के लिए बिहार सरकार की बड़ी पहल, 14 ट्रेड में मिलेगी फ्री ट्रेनिंग और नौ... Mumbai Murder: मुंबई के आरे में सनसनीखेज हत्या, पत्नी के सामने प्रेमी का गला रेता; आरोपी गिरफ्तार Supreme Court News: फ्यूल संकट के बीच सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, वर्चुअल सुनवाई और वर्क फ्रॉम होम ... Hoshiarpur Borewell Rescue: होशियारपुर में 250 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 3 साल का मासूम, रेस्क्यू ऑपर... Latehar News: लातेहार में आसमानी बिजली का कहर, वज्रपात से दो की मौत, एक महिला गंभीर रूप से घायल Jamtara News: आदिवासी संस्कृति की पहचान हैं ये पारंपरिक वाद्य यंत्र, सरकार दे रही है मुफ्त नगाड़ा और... Deoghar Petrol Crisis: देवघर में गहराया ईंधन संकट, पंपों पर लटके 'नो स्टॉक' के बोर्ड; ₹300 तक पहुंचा...

रेवंत रेड्डी की टीम जीती और राहुल से मिले मेस्सी

फुटबॉल के दिग्गज का हैदराबाद का कार्यक्रम शानदार रहा

राष्ट्रीय खबर

हैदराबादः दुनिया के दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी अपने इंडिया टूर के दूसरे चरण में हैदराबाद पहुँचे, जहाँ उन्होंने राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में एक फ्रेंडली फुटबॉल मैच खेला। मेस्सी के साथ उनकी इंटर मियामी टीम के साथी लुइस सुआरेज़ और रोड्रिगो डी पॉल भी मौजूद थे। इससे पहले, मेस्सी ने अपने टूर की शुरुआत कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम से की थी।

हैदराबाद के स्टेडियम में दर्शकों का जोश हाई था, जब मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी भी मैदान में उतरे और उन्होंने दनादन गोल दागे। फ्रेंडली मैच में मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी की टीम आर आर 9 विजयी रही और उसने प्रतिष्ठित जीओएटी कप अपने नाम किया। रेवंत रेड्डी की टीम गोल के मामले में शुरुआत से ही आगे रही। मेस्सी ने न सिर्फ दर्शकों की ओर गेंद मारी बल्कि मैदान पर अन्य खिलाड़ियों के साथ भी खेलते हुए नज़र आए।

इस रोमांचक इवेंट में कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत स्थानीय खिलाड़ियों और कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की। मैच के दौरान मेस्सी ने मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और राहुल गांधी के साथ तस्वीरें भी लीं। हैदराबाद का यह इवेंट कोलकाता इवेंट से अलग रहा, जहाँ पूरा आयोजन लगभग सामान्य और खेल पर केंद्रित था।

मेस्सी का इंडिया टूर अभी जारी है। आज यानी 14 दिसंबर को मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में पैडल जीओएटी कप खेला जाएगा, जिसमें बॉलीवुड के बड़े सितारे हिस्सा लेंगे। इस दौरान अर्जेंटीना के 2022 वर्ल्ड कप से जुड़ी यादगार चीज़ों की नीलामी भी होगी, और सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली जैसे दिग्गज हस्तियों से भी मुलाकात की संभावना है। 15 दिसंबर को मेस्सी का आखिरी पड़ाव दिल्ली होगा, जहाँ वे अरुण जेटली स्टेडियम में एक कार्यक्रम में भाग लेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात कर सकते हैं।