Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जेलीफिश बुढ़ापे के बाद बच्चा कैसे बन जाती है मेघालय में खूनी संघर्ष! GHADC चुनाव के दौरान भारी हिंसा, पुलिस फायरिंग में 2 की मौत; सेना ने संभाला ... CBI का अपने ही 'घर' में छापा! घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा गया अपना ही बड़ा अफसर; 'जीरो टॉलरेंस' नीति के ... Aditya Thackeray on Middle East Crisis: आदित्य ठाकरे ने प्रधानमंत्री मोदी से मांगा स्पष्टीकरण, बोले—... Bengal LPG Crisis: सीएम ममता बनर्जी का बड़ा फैसला, घरेलू गैस की सप्लाई के लिए SOP बनाने का निर्देश; ... नोएडा के उद्योगों पर 'गैस संकट' की मार! फैक्ट्रियों में लगने लगे ताले, संचालकों ने खड़े किए हाथ; बोल... Just Married! कृतिका कामरा और गौरव कपूर ने रचाई शादी; बिना किसी शोर-शराबे के लिए सात फेरे, देखें कपल... Lok Sabha News: लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव खारिज, सदन में ध्वनिमत से... होमुर्ज की टेंशन खत्म! भारत ने खोजा तेल आपूर्ति का नया 'सीक्रेट' रास्ता; अब खाड़ी देशों के बजाय यहाँ... Temple LPG Crisis: देश के बड़े मंदिरों में भोग-प्रसाद पर संकट, एलपीजी की किल्लत से थमी भंडारों की रफ...

WhatsApp Call पर बात करने वालों के लिए बड़ा खतरा! लोकेशन ट्रैक होने से बचने के लिए तुरंत ऑन करें यह ‘गोपनीय’ सेटिंग, जानें तरीका।

WhatsApp तो भले ही आप सालों से चला रहे हैं लेकिन क्या आपको पता है कि व्हाट्सऐप कॉल के जरिए आपकी लोकेशन भी ट्रैक की जा सकती है? चौंक गए, लेकिन ये सच है. कोई आपके साथ ऐसा न कर पाए, व्हाट्सऐप ने इसका भी बंदोबस्त किया हुआ है, लेकिन बहुत से लोगों को ऐप में मिलने वाले इस काम के फीचर की सही जानकारी तक नहीं है. ये फीचर बाय डिफॉल्ट बंद होता है, लेकिन इसे ऑन होना चाहिए जिससे कि सिक्योरिटी बनी रहे, हम आज आपको बताएंगे कि कौन सा है वो फीचर जो कॉल के जरिए आपकी लोकेशन को ट्रैक होने से बचा सकता है और आप इस फीचर को किस तरह से ऑन कर सकते हैं?

WhatsApp Call पर बात करते वक्त कॉल के जरिए आपकी लोकेशन को कोई भी हैकर या स्कैमर ट्रैक न कर पाए, इसलिए जरूरी है कि आप व्हाट्सऐप के Protect IP Address in Calls फीचर को ऑन रखें. अगर आप नहीं जानते हैं कि इस फीचर को किस तरह से ऑन करना है तो आइए आपको कुछ सिंपल स्टेप्स में पूरा तरीका समझाते हैं.

WhatsApp Feature: ये है ऑन करने का तरीका

सबसे पहले व्हाट्सऐप ओपन कीजिए, इसके बाद आपको साइड में दिख रहे तीन डॉट्स पर क्लिक करना होगा. तीन डॉट्स पर टैप करने के बाद आप लोगों को ऐप की सेटिंग्स में जाना होगा. सेटिंग्स में जाने के बाद प्राइवेसी ऑप्शन नजर आएगा, इसपर क्लिक करें.

प्राइवेसी ऑप्शन में एडवांस विकल्प में जाएं, यहां आप लोगों को Protect IP Address in Calls फीचर मिल जाएगा जो बाय डिफॉल्ट बंद होगा. आप इस फीचर को यहां से ऑन कर व्हाट्सऐप अकाउंट की सिक्योरिटी को मजबूत कर सकते हैं. इस फीचर के ऑन होने के बाद आपकी सभी व्हाट्सऐप कॉल्स कंपनी के सर्वर के जरिए जाएंगी जिसे कोई भी ट्रैक नहीं कर पाएगा.