Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
EVM में टोटलाइजर से क्यों नहीं हो सकती वोटों की गिनती?: सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और चुनाव आयोग से मां... किशनगंज: खकवा नदी के तेज बहाव में तैरकर जनाजा ले जाने की मजबूरी, ग्रामीणों ने डीएम और बिहार सरकार से... शिवपुरी में रहस्यमयी बीमारी का कहर: 10 दिनों में एक ही परिवार के 4 बच्चों की मौत, डेंगू-मलेरिया निगे... भारतीय मुसलमानों के अधिकारों के लिए 51 सदस्यीय राष्ट्रीय निगरानी समिति का गठन: नई दिल्ली में ऐलान अफगानिस्तान टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान: श्रेयस अय्यर बने कप्तान, युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी... 'सैयारा' फेम अनीत पड्डा की नई सीरीज 'हुंकार: द रोर' का टीजर रिलीज: जानें कहानी, स्टार कास्ट और OTT र... नेपाल में 180 km/h की रफ्तार से आई 'हिमालयी सुनामी': रसुवा-धाडिंग में भारी तबाही, सुरंगों में बचाव क... LIC के दो नए धमाकेदार प्लान: गारंटीड सेविंग्स के साथ मिलेगा प्योर लाइफ कवर, 7 सितंबर से शुरू होगी बि... UPI का नया रिकॉर्ड: अगस्त में ₹29.82 लाख करोड़ का लेनदेन, कुल 2,451 करोड़ ट्रांजेक्शन दर्ज; NPCI ने ... श्रीकृष्ण के सबसे प्रिय भोग माखन-मिश्री और पंचामृत की विधि; जानें मलाई से शुद्ध माखन बनाने का आसान न...

नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन, सद्भावना मैच में नेता और अफसर की टीमों में मुकाबला2

उमरिया: उमरिया जिले से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जो शिक्षा व्यवस्था की बदहाली को बयां कर रहा है. वीडियो में एक शिक्षक कुर्सी नशे में धुत होकर आराम फरमा रहे हैं. वीडियो अब वायरल हो रहा है, और देखने वाला हर व्यक्ति सवाल भी खड़ा कर रहा है कि सरकारी स्कूलो में क्या ऐसी ही शिक्षा व्यवस्था है.

जब नशे धुत में मिला शिक्षक

उमरिया जिले के मानपुर जनपद पंचायत में करौंदी टोला स्कूल है. जहां से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है. जो जिले के शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है. जन शिक्षा केंद्र बिजौरी की टीम ने जब प्राथमिक शाला का निरीक्षण किया तो यहां पदस्थ शिक्षक चंद्रभान कोल नशे में कुछ इस तरह से धुत पाया गया कि उसे कुछ होश ही नहीं रहा. निरीक्षण करने पहुंची टीम ने जब उनसे बात करने की कोशिश की तो वह बात करने लायक स्थिति में भी नहीं थे.

अभिभावकों ने जताई नाराजगी

अभिभावक अभयराज सिंह समेत कई अभिभावकों ने बताया कि इन शिक्षक के लिए यह नई बात नहीं है. कई दिनों से वह इसी अवस्था में स्कूल पहुंच रहे हैं. कई बार इस शिक्षक को समझाने का प्रयास किया गया लेकिन उनमें कोई सुधार नहीं हुआ.

पंचनामा भी तैयार किया गया

इस घटना के बाद गांव के लोग, जन शिक्षक, रोजगार सहायक, रसोइया और सरपंच मौखिक तौर पर उपस्थित हुए. पूरे मामले का पंचनामा भी बनाया गया है. गांव के लोगों का कहना है क्या वे इसकी लिखित शिकायत आगे तक भेजेंगे.

मानपुर के ब्लॉक शिक्षा अधिकारी पीवी प्रजापति का कहना है कि आधिकारिक रूप से मामला अब तक उनके संज्ञान में नहीं आया है. चंद्रभान कोल पहले भी इसी वजह से सस्पेंड हो चुके हैं. बहाली के बाद उनकी पोस्टिंग करौंदी टोला स्कूल में की गई थी. उनका कहना है कि जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से आदेश मिलते ही आगे का एक्शन लिया जाएगा.