Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Crime News: मामूली विवाद में बग्घी चालक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार MP के बिजली उपभोक्ताओं की चांदी! अब 15 मई तक उठाएं विद्युत समाधान योजना का लाभ; ऊर्जा मंत्री का बड़ा... Ujjain Tepa Sammelan: अंतरराष्ट्रीय मूर्ख दिवस पर उज्जैन में जमकर उड़े ठहाके, 'टेपा सम्मेलन' में कवि... रीवा में इंसानियत शर्मसार! किडनी ट्रांसप्लांट के नाम पर 56 लाख की ठगी, पुलिस ने हरदा से दबोचा शातिर ... MP News: मध्य प्रदेश में गेहूं खरीदी पर मचा घमासान, भारतीय किसान संघ ने 15 मई से आंदोलन का किया ऐलान Sidhi News: सीधी कलेक्टर ने रात में किया औचक निरीक्षण, जमीन पर बैठकर सुनीं समस्याएं; ताबड़तोड़ आदेश ... बड़ी खबर! 22 हजार स्कूलों की 1.22 लाख सीटों पर आज निकलेगी लॉटरी, आपके बच्चे को मिलेगा फ्री एडमिशन? ग्वालियर के मरीजों की चांदी! अब फ्री जैसे दाम में होगा ऑपरेशन, सालों से धूल खा रही मशीन हुई शुरू Satna News: सतना में जवारे विसर्जन से लौट रहे श्रद्धालुओं पर लाठी-डंडों से हमला, एक की हालत गंभीर Bhopal Weather Update: अप्रैल में तपती थी भोपाल की धरती, इस बार क्यों है राहत? देखें पिछले 10 साल का...

2FA या MFA: कौन देगा आपके अकाउंट को मजबूत सिक्योरिटी? जानें दोनों में फर्क, और किसमें है सुरक्षा की बेहतर गारंटी

Password क्या है, इस बात को तो सभी जानते हैं लेकिन बहुत से लोग ऐसे हैं जिन्हें Passkey के बारे में सही जानकारी नहीं है. अगर आपको लगता है कि दोनों एक ही हैं, तो ऐसा नहीं है. पासवर्ड और पासकी दोनों ही अलग हैं, ऐसे में ये समझना जरूरी है कि अकाउंट की मजबूत सिक्योरिटी के लिए कौन सबसे बेस्ट है?

घर को जिस तरह से चोरों से बचाने के लिए आप ताला लगाते हैं, उसी तरह से अब तक लोग अकाउंट को हैकर्स से बचाने के लिए पासवर्ड लगाते आए हैं, लेकिन अब हैकर्स बहुत ही ज्यादा स्मार्ट हो गए हैं. यही वजह है कि अब मजबूत सिक्योरिटी के लिए पासवर्ड के बजाय कंपनियां भी यूजर्स को Passkey ऑप्शन देने लगी हैं.

क्या है दोनों में अंतर?

Password और Passkey, दोनों ही अकाउंट सिक्योरिटी के लिए हैं लेकिन दोनों के काम करने का तरीका काफी अलग है. पासवर्ड में नंबर, अक्षर और सिंबल सभी मिक्स होते हैं जिससे कि कोई भी पासवर्ड को आसानी से क्रैक न कर पाए. लॉग-इन करते टाइम जब आप पासवर्ड एंटर करते हैं तो आपके द्वारा एंटर किया पासवर्ड कंपनी के सर्वर पर जाता है और आपके पासवर्ड को वेरिफाई करता है.

Passkey का अगर आप इस्तेमाल करेंगे तो आपको अकाउंट लॉग-इन करने के लिए पासवर्ड डालने की जरूरत नहीं होगी. ध्यान देने वाली बात यह है कि मजबूत सिक्योरिटी के लिए Cryptography टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल हुआ है. पासकी का इस्तेमाल करते हैं तो आप लोगों को बायोमैट्रिक (फिंगरप्रिंट/फेस स्कैन) या फिर पिन डालने के लिए कहा जाता है.

Passkey के बारे में Google क्या कहता है?

गूगल के एक ब्लॉग पोस्ट में बताया गया है कि पासवर्ड की तुलना पासकी ज्यादा मजबूत सिक्योरिटी ऑफर देता है, अगर आपने अब तक जीमेल अकाउंट के लिए पासकी को क्रिएट नहीं किया है तो आप इस फीचर का इस्तेमाल कर अकाउंट की सिक्योरिटी को मजबूत कर सकते हैं.