Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Energy Security: दुनिया को ऑयल क्राइसिस से बचाएगा भारत का नया कॉरिडोर, ईरान के दबाव को देगा मात West Bengal News: हेमा मालिनी ने बंगाल के हालात को बताया 'सांस्कृतिक फासीवाद', लोकसभा स्पीकर को लिखी... Rahul Gandhi in Assam: जुबिन गर्ग की विचारधारा हिमंत सरमा के खिलाफ थी! असम में राहुल गांधी का बड़ा ब... बड़ी खबर: राघव चड्ढा पर AAP का कड़ा एक्शन! राज्यसभा उप नेता पद छीना, सदन में बोलने पर भी पाबंदी की म... Rahul Gandhi vs Govt: CAPF विधेयक पर राहुल का तीखा हमला! एनकाउंटर में पैर गंवाने वाले जांबाज का वीडि... West Bengal News: मालदा में जजों को बनाया बंधक! सुप्रीम कोर्ट भड़का, कहा—"ये जंगलराज है", CBI-NIA जा... Raja Ravi Varma Record: राजा रवि वर्मा की पेंटिंग ने रचा इतिहास! अरबपति साइरस पूनावाला ने करोड़ों मे... Nashik Police Controversy: आरोपियों से 'कानून का गढ़' बुलवाने पर विवाद, नासिक पुलिस के एक्शन पर उठे ... बड़ा झटका! दिल्ली-NCR में बंद हो सकती हैं 462 फैक्ट्रियां, CPCB की इस सख्ती से मचा हड़कंप; जानें वजह कानपुर की ‘बदनाम कुल्फी’ हुई गुम! LPG सिलेंडर की किल्लत ने बिगाड़ा स्वाद, 10 दिन से ग्राहक चख रहे धू...

पंजाब की राजनीति में हलचल! हाईकमान के पास पहुंची Navjot Singh Sidhu की शिकायत

 पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ हाईकमान के पास शिकायत पहुंचने की बात सामने आई है। नवजोत सिद्धू की पत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू के बयान से राज्य की पॉलिटिक्स में हलचल मच गई है। जहां विपक्षी पार्टियां इस बयान को लेकर कांग्रेस पर तीखे हमले कर रही हैं, वहीं पंजाब कांग्रेस प्रधान और लुधियाना से MP अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने अब इस मामले की शिकायत पार्टी हाईकमान से की है।

जानकारी के मुताबिक, राजा वड़िंग ने इस बारे में हाईकमान से शिकायत की है। वड़िंग ने नवजोत कौर सिद्धू के आरोपों को पूरी तरह से गलत बताया है और कहा है कि न तो किसी ने 500 करोड़ रुपये दिए हैं और न ही कांग्रेस में ऐसी कोई बात है। पार्टी के कई सीनियर नेता नवजोत कौर सिद्धू के बयान से नाराज हैं और उनके खिलाफ एक्शन की मांग कर रहे हैं। पार्टी नेताओं का कहना है कि पिछले चुनावों में कांग्रेस में अंदरूनी खींचतान की वजह से पार्टी को काफी नुकसान हुआ।

दूसरी ओर, नवजोत कौर सिद्धू ने साफ किया है कि उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है और कांग्रेस पार्टी ने उनसे कभी कुछ नहीं मांगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्होंने सिद्धू के किसी अन्य पार्टी का CM चेहरा होने के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में कहा था कि हमारे पास किसी भी पार्टी को देने के लिए पैसे नहीं हैं।

आपको बता दें कि,  पंजाब की राजनीति में लंबे समय से शांत बैठे पूर्व सांसद और पूर्व कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू एक बार फिर चर्चा में हैं। सिद्धू की राजनीतिक वापसी को लेकर उनकी पत्नी और पूर्व विधायक डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने बड़ा बयान जारी किया है। उनके मुताबिक, सिद्धू अब तभी राजनीति में लौटेंगे, जब कांग्रेस 2027 पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए उन्हें आधिकारिक रूप से मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करेगी।