Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जेलीफिश बुढ़ापे के बाद बच्चा कैसे बन जाती है मेघालय में खूनी संघर्ष! GHADC चुनाव के दौरान भारी हिंसा, पुलिस फायरिंग में 2 की मौत; सेना ने संभाला ... CBI का अपने ही 'घर' में छापा! घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा गया अपना ही बड़ा अफसर; 'जीरो टॉलरेंस' नीति के ... Aditya Thackeray on Middle East Crisis: आदित्य ठाकरे ने प्रधानमंत्री मोदी से मांगा स्पष्टीकरण, बोले—... Bengal LPG Crisis: सीएम ममता बनर्जी का बड़ा फैसला, घरेलू गैस की सप्लाई के लिए SOP बनाने का निर्देश; ... नोएडा के उद्योगों पर 'गैस संकट' की मार! फैक्ट्रियों में लगने लगे ताले, संचालकों ने खड़े किए हाथ; बोल... Just Married! कृतिका कामरा और गौरव कपूर ने रचाई शादी; बिना किसी शोर-शराबे के लिए सात फेरे, देखें कपल... Lok Sabha News: लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव खारिज, सदन में ध्वनिमत से... होमुर्ज की टेंशन खत्म! भारत ने खोजा तेल आपूर्ति का नया 'सीक्रेट' रास्ता; अब खाड़ी देशों के बजाय यहाँ... Temple LPG Crisis: देश के बड़े मंदिरों में भोग-प्रसाद पर संकट, एलपीजी की किल्लत से थमी भंडारों की रफ...

पंजाब में Cold Wave का अलर्ट! मौसम विभाग ने 11 दिसंबर तक की बड़ी भविष्यवाणी

पंजाब में कड़ाके की ठंड की शुरुआत हो चुकी है। लगातार चल रही शीत लहर का असर अब और तेज़ होने लगा है। मौसम विभाग ने पंजाब के मौसम को लेकर आज से 11 दिसंबर तक बड़ी भविष्यवाणी की है। ताज़ा जानकारी के अनुसार, 11 दिसंबर तक ठंड में और इजाफा होगा, वहीं आने वाले दिनों में घने कोहरे का प्रकोप भी देखने को मिल सकता है।

मौसम विभाग के मुताबिक, 11 दिसंबर तक राज्य के उत्तरी और पूर्वी जिलों में दिन का अधिकतम तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है, जबकि अन्य हिस्सों में यह 22 से 24 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। पूरे सप्ताह राज्य भर में दिन का तापमान सामान्य से लेकर थोड़ा कम रहने के आसार हैं। इसी को देखते हुए मौसम विभाग ने पंजाब में 11 दिसंबर तक कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया है। नजानकारी के अनुसार, उत्तरी जिलों गुरदासपुर, पठानकोट, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, रोपड़ (रूपनगर), मोहाली और कपूरथला—साथ ही दक्षिणी पंजाब के जिलों बठिंडा, मानसा, बरनाला, फरीदकोट, फाजिल्का, मुक्तसर साहिब, संगरूर और मलेरकोटला में दिन का तापमान सामान्य से भी कम रहने की संभावना है। वहीं रात का तापमान 4 से 6 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

पंजाब से ज्यादा प्रदूषित हुई चंडीगढ़ की हवा
पंजाब की तुलना में चंडीगढ़ की हवा अधिक प्रदूषित पाई गई है। सुबह 6 बजे अमृतसर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 85 दर्ज किया गया, जबकि बठिंडा का AQI 76, जालंधर का 130, खन्ना का 151, लुधियाना का 144, मंडी गोबिंदगढ़ का 271 और पटियाला का 128 रिकॉर्ड किया गया। उधर, चंडीगढ़ में सेक्टर-22 का AQI 214, सेक्टर-25 का 184 और सेक्टर-52 का 172 दर्ज किया गया है, जो हवा की खराब स्थिति की ओर इशारा करता है।