Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Energy Security: दुनिया को ऑयल क्राइसिस से बचाएगा भारत का नया कॉरिडोर, ईरान के दबाव को देगा मात West Bengal News: हेमा मालिनी ने बंगाल के हालात को बताया 'सांस्कृतिक फासीवाद', लोकसभा स्पीकर को लिखी... Rahul Gandhi in Assam: जुबिन गर्ग की विचारधारा हिमंत सरमा के खिलाफ थी! असम में राहुल गांधी का बड़ा ब... बड़ी खबर: राघव चड्ढा पर AAP का कड़ा एक्शन! राज्यसभा उप नेता पद छीना, सदन में बोलने पर भी पाबंदी की म... Rahul Gandhi vs Govt: CAPF विधेयक पर राहुल का तीखा हमला! एनकाउंटर में पैर गंवाने वाले जांबाज का वीडि... West Bengal News: मालदा में जजों को बनाया बंधक! सुप्रीम कोर्ट भड़का, कहा—"ये जंगलराज है", CBI-NIA जा... Raja Ravi Varma Record: राजा रवि वर्मा की पेंटिंग ने रचा इतिहास! अरबपति साइरस पूनावाला ने करोड़ों मे... Nashik Police Controversy: आरोपियों से 'कानून का गढ़' बुलवाने पर विवाद, नासिक पुलिस के एक्शन पर उठे ... बड़ा झटका! दिल्ली-NCR में बंद हो सकती हैं 462 फैक्ट्रियां, CPCB की इस सख्ती से मचा हड़कंप; जानें वजह कानपुर की ‘बदनाम कुल्फी’ हुई गुम! LPG सिलेंडर की किल्लत ने बिगाड़ा स्वाद, 10 दिन से ग्राहक चख रहे धू...

मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर और कोरिया जिले में कड़ाके की ठंड, न्यूनतम तापमान 9 डिग्री

रायपुर: छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. मौसम विभाग ने कुछ जिलों में शीतलहर चलने की भी संभावना जताई है. उत्तर छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. जिनमें सरगुजा संभाग के सभी जिलों में न्यूनतम तापमान 5 से 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. रविवार को सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान जगदलपुर में 29.4 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. उत्तर छत्तीसगढ़ के कोरिया और मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है.

कोरिया जिले में लगातार दूसरे दिन न्यूनतम तापमान 4 डिग्री रहा. सामरी पाट, सोनहत इलाके में जमकर पाले पड़े हैं. कोरिया एमसीबी में न्यूनतम तापमान में कुछ बढ़ोतरी हुई है. पिछले 24 घंटे में यहां तापमान 9 डिग्री दर्ज किया गया है.

कड़ाके की ठंड, पाला गिरने से बढ़ी फसलों की चिंता

सोनहत क्षेत्र में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है, न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. जिसके कारण कई इलाकों में पाला गिरना शुरू हो गया है. ठंड के तेज असर से लोगों की देनचर्या प्रभावित हो रही है, वहीं खेतों में जमे पाले ने किसानों की फसलों के लिए भी खतरा पैदा कर दिया है.

अलाव की व्यवस्था नहीं, लोगों में नाराजगी

कोरिया में ग्राम पंचायत की तरफ से चौक-चौराहों पर अलाव की व्यवस्था नहीं की गई, जिससे स्थानीय लोगों और राहगीरों को दिक्कत हो रही है. शाम ढलते ही सोनहत और आसपास के ग्रामीण इलाकों में लोग कड़क सर्दी का सामना करने को मजबूर हैं. ग्रामीण क्षेत्रों में ठंड का ज्यादा प्रभाव देखने को मिल रहा है. सोनहत ब्लॉक में आमतौर पर दिसंबर-जनवरी में ठंड ज्यादा पड़ती है, लेकिन इस बार तापमान में जल्दी गिरावट आने लगी है. फिलहाल लोग अपने स्तर पर अलाव जलाकर खुद को गर्म रखने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन पंचायत स्तर पर व्यवस्थाओं की कमी को लेकर नाराजगी भी बढ़ रही है.

मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर में ठंड

जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ सहित कोयलांचल क्षेत्र में ठंड बढ़ गई है. शहर के चौक चौराहों पर नगरपालिका हर साल अलाव की व्यवस्था करती है जिससे बाहर से आए हुए लोगों सहित शहर के मजदूर वर्ग अपनी ठंड दूर करते हैं. लेकिन इस बार ठंड जल्द पड़ने और अलाव की व्यवस्था नहीं होने से लोग परेशान हो रहे हैं.

एमसीबी, छत्तीसगढ़ का मौसम

तारीख अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
01 दिसंबर 2025 25.8°C 10.4°C
02 दिसंबर 2025 26.8°C 9.4°C
03 दिसंबर 2025 26.2°C 7.8°C
04 दिसंबर 2025 25.5°C 6.9°C
05 दिसंबर 2025 25.8°C 7.4°C
06 दिसंबर 2025 24.2°C 4.6°C
07 दिसंबर 2025 24.3°C 5.2°C

मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले में 1 दिसंबर से 7 दिसंबर 2025 के बीच देखे तो अधिकतम तापमान 24.2°C से 26.8°C के बीच रहा, और न्यूनतम तापमान में काफी गिरावट देखी गई, जो 10.4°C से शुरू होकर 4.6°C तक पहुंच गया.