Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dhamtari Police: 'ऑपरेशन तलाश' का आगाज! 30 दिन में घर लौटेंगे गुमशुदा लोग, पुलिस का बड़ा अभियान Dhamtari News: धमतरी के 'आमदी' की बदलेगी सूरत! गौरवपथ, बैंक और लाइब्रेरी के साथ बनेगा नया विकास केंद... Road Accident News: बेकाबू ट्रक ने खाट पर सो रहे व्यक्ति को रौंदा, ड्राइवर को आई नींद की झपकी ने ली ... Family Dispute News: बहू पर प्रताड़ना का गंभीर आरोप, लाचार सास और पति ने प्रशासन से मांगी इच्छामृत्य... Ramavatar Jaggi Murder Case: अमित जोगी दोषी करार! छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सियासी गलिया... शिवरीनारायण की महानदी में 'बोट वॉर'! लकड़ी की नाव बनाम फाइबर स्पोर्ट बोट; नाविकों के दो गुटों में टक... बस्तर में जीत का जश्न: खेड़ापति हनुमान मंदिर में महाभंडारा, डिप्टी सीएम विजय शर्मा की पत्नी सावित्री... झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं की पोल खुली! सिर्फ 5 जिलों में 100% मातृ मृत्यु रिपोर्टिंग, बाकी जिलों क... Giridih Court High Drama: गिरिडीह कोर्ट में प्रेमी जोड़े की शादी पर महासंग्राम! लड़का-लड़की पक्ष में... झारखंड में 'डकैत राज'? प्रतुल शाहदेव का बड़ा हमला—"राज्य में खुलेआम घूम रहे हैं रहमान जैसे अपराधी"

राजनाथ सिंह ने किया श्योक टनल का उद्घाटन: 920 मीटर लंबी यह टनल लद्दाख में सेना का मूवमेंट और हथियारों की सप्लाई बनाएगी सुपर फास्ट

भारत के बॉर्डर इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए एक और बड़ा कदम उठाया गया है, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को लद्दाख में श्योक टनल से बॉर्डर रोड्स ऑर्गनाइजेशन (BRO) के 125 रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया. जानकारी के मुताबिक ये महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स सात राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों को फायदा पहुंचाएंगे.

920-मीटर लंबी कट एंड कवर श्योक टनल भारत की इंजीनियरिंग और तकनीकी प्रगति को दिखा रहा है. ये टनल भूस्खलन और हिमस्खलन वाले इलाकों से सैनिकों और नागरिकों की बिना रुकावट आवाजाही सुनिश्चित करेगी. बाकी के प्रोजेक्ट लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, पश्चिम बंगाल और मिजोरम से जुड़े हैं, जिनमें 28 सड़कें, 93 पुल और चार अन्य रणनीतिक सुविधाएं शामिल हैं.

125 प्रोजेक्ट्स राष्ट्र को किए समर्पित

इन प्रोजेक्ट्स का उद्दघाटन करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा, “हमारे जवानों ने हमेशा से, जिस पराक्रम और वीरता का परिचय दिया है, वह अपने आप में हम सबके लिए एक Inspiration है और मैं सही कहूं, तो आज हम जिन Infrastructure Projects का Inauguration कर रहे हैं, यह हमारे उन्हीं वीरों को, राष्ट्र की ओर से श्रद्धांजलि है. इन्हें राष्ट्र को समर्पित करते हुए, मुझे गौरव की अनुभूति हो रही है.”

उन्होंने आगे कहा कि हमारी सेनाओं के बहादुर जवान और आप जैसे, BRO के सभी कर्मी देश के लिए लगातार काम कर रहे हैं. किसी भी मौसम में, किसी भी स्थिति में काम करते रहने की आपकी जो भावना है, उसी का यह परिणाम है कि आज हमारा देश लगातार नई ऊंचाइयां छू रहा है.

श्योक टनल के लिए क्या बोले राजनाथ?

श्योक टनल के बारे में बात करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि आज का कार्यक्रम बहुत खास है, क्योंकि आज हम लद्दाख में बनी एक अहम सुरंग का उद्घाटन कर रहे हैं. यह सुरंग दारबुक-श्योक-दौलत बेग ओल्डी रोड पर बनी है और इसकी लंबाई 920 मीटर है.

राजनाथ ने बताया कि यह सुरंग दुनिया के सबसे मुश्किल और दुर्गम इलाकों में बना एक इंजीनियरिंग अजूबा है. इससे इस स्ट्रेटेजिक एरिया में सालभर अच्छी कनेक्टिविटी मिलेगी. साथ ही, जिस इलाके में भारी बर्फबारी, हिमस्खलन और बहुत ज्यादा ठंड पड़ती है, वहां यह सुरंग सुरक्षा, आवाजाही और खासकर सर्दियों में तेजी से तैनाती की क्षमता को कई गुना बढ़ा देगी.

साथ ही राजनाथ सिंह ने बताया कि आज सिर्फ लद्दाख ही नहीं, बल्कि जम्मू-कश्मीर, चंडीगढ़, राजस्थान, हिमाचल, उत्तराखंड, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, अरुणाचल और मिजोरम में भी कई और प्रोजेक्ट्स देश को समर्पित किए जा रहे हैं. ये सभी 125 प्रोजेक्ट्स मिलाकर लगभग 5,000 करोड़ रुपये के हैं. बीआरओ के इतिहास में एक साथ इतने महंगे प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन आज तक कभी नहीं हुआ