Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
ज्यादा तनावमुक्त रहना भी खतरे की घंटी है खुद में, देखें वीडियो 1984 सिख-विरोधी दंगों के दोषी पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का 80 साल की उम्र में निधन, तिहाड़ से... राजीव गांधी की जयंती पर PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि, सोनिया-राहुल और खरगे ने 'वीर भूमि' पर अर्पित किए ... 'वंदे मातरम्' पर सियासी घमासान: अमित शाह बोले- 2 छंद गाने का कांग्रेस का फैसला देश विरोधी, वेणुगोपाल... तेलंगाना के सिद्दिपेट में भीषण सड़क हादसा: 20 फीट गहरे कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 4 लोगों की... उत्तराखंड में PMAY-U को मिली नई रफ्तार, दिसंबर तक 15 हजार परिवारों को मिलेगी पक्की छत प्रयागराज में भारी बारिश से हाहाकार: सड़कों पर भरा पानी, जलभराव पर इलाहाबाद हाई कोर्ट सख्त; DM और नग... हमीरपुर में फूड रेड के दौरान हड़कंप: SDM के कहने पर दुकानदार ने अपनी ही दुकान की मिठाई खाने से किया ... गोमतीनगर में दिल दहला देने वाला तिहरा हत्याकांड: पत्नी और बहन की हत्या के बाद मैनेजर ने की खुदकुशी दिल्ली मास्टर प्लान-2047 को केंद्र की मंजूरी: 40 लाख नए फ्लैट्स, नरेला एजुकेशन हब और मेट्रो विस्तार ...

Indigo Flights Cancel होते ही हंगामा: नाराज यात्री बोले – पैसे वापस चाहिए नहीं तो कंप्यूटर ले जाएंगे बीवी-बच्चों को आप पालोगे?

इंदौर। देशभर में इंडिगो की अचानक फ्लाइट कैंसिलेशन का असर यात्रियों पर आज भी साफ दिखाई दिया। इंदौर के देवी अहिल्याबाई होल्कर एयरपोर्ट पर यात्रियों का गुस्सा उस समय फूट पड़ा, जब उन्हें एयरपोर्ट पहुंचने के बाद पता चला कि उनकी फ्लाइट उड़ान भर ही नहीं रही है—जबकि ऑनलाइन स्टेटस ‘टाइम पर’ दिख रहा था।

सबसे बड़ा हंगामा उस वक्त हुआ जब एक नाराज यात्री ने इंडिगो स्टाफ से रिफंड की मांग करते हुए कहा—
“मेरे पैसे वापस दो… वरना कंप्यूटर उठाकर ले जाऊंगा! मेरे बीवी-बच्चों को आप पालोगे क्या?”

20 से ज्यादा उड़ानें रद्द

इंदौर से दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, बेंगलुरु, गोवा, पुणे, नागपुर और चंडीगढ़ जाने वाली इंडिगो की 20+ फ्लाइट्स कैंसिल रहीं। कई यात्रियों की अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिंग फ्लाइट भी इसी वजह से मिस होने वाली थी, जिससे अफरातफरी और बढ़ गई।

स्टाफ–यात्री आमने-सामने

रिफंड न मिलने पर यात्रियों ने कड़ा विरोध जताया।

कई यात्रियों ने दावा किया कि स्टाफ का व्यवहार भी ठीक नहीं था।

बाली जा रहे यात्रियों की तीन फ्लाइट कैंसिल होने से नाराज़गी चरम पर पहुंच गई।

कल से हालात थोड़े बेहतर, पर परेशानी जारी

हालांकि 5 दिसंबर जैसा बड़ा संकट नहीं दिखा, जब 50 से ज्यादा फ्लाइटें रद्द की गई थीं, लेकिन यात्रियों को आज भी घंटों परेशानियों का सामना करना पड़ा।