Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पुडुचेरी में पीएम मोदी का 'शक्ति प्रदर्शन'! फूलों की बारिश और 'भारत माता की जय' के नारों से गूंजा शह... नारी शक्ति वंदन बिल में इतनी 'जल्दबाजी' क्यों? चुनावी मास्टरस्ट्रोक या कोई बड़ा बदलाव; पर्दे के पीछे... क्या BJP में शामिल होने वाले हैं राघव चड्ढा? आतिशी की 'रहस्यमयी मुस्कान' ने बढ़ा दी सियासी हलचल! छोटी बहन का खौफनाक 'डेथ प्लान'! प्रेमी के साथ मिलकर बड़ी बहन के आशिक को उतारा मौत के घाट; चाकू से गो... Meerut Crime: फौजी पति की हत्या के पीछे निकली अपनी ही पत्नी, प्रेमी के साथ मिलकर रचा था मौत का तांडव Noida Weather Update: नोएडा में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश ने दी दस्तक; किसानों के चेहरे पर छाई ... AAP में खलबली! राघव चड्ढा के समर्थन में उतरे भगवंत मान; बोले— "जेल और जांच से नहीं डरते केजरीवाल के ... नोएडा की सड़कों पर 'मौत' का पहरा! आवारा कुत्तों ने पूर्व अधिकारी को बुरी तरह नोंचा; लहूलुहान हालत मे... बंगाल चुनाव में 'सुरक्षा' पर संग्राम! TMC से जुड़े लोगों के साथ 2100 पुलिसकर्मी तैनात; चुनाव आयोग ने... नाई की दुकान में 'मौत का प्लान'! रेलवे सिग्नल बॉक्स उड़ाने की थी साजिश; UP ATS ने ऐसे दबोचे 4 संदिग्...

दुनिया में विश्वयुद्ध जैसे बन रहे हालात, देश का सिविल डिफेंस मजबूत होना जरूरी- विजयवर्गीय

इंदौर: दुनिया के कई देशों के बीच बन रहे युद्ध के हालात के मद्देनजर भारत में सिविल डिफेंस का मजबूत होना जरूरी है. इसलिए भारत जैसे देश में नए सिरे से होमगार्ड की फौज तैयार करनी पड़ेगी. ये बातें कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इंदौर में होमगार्ड के स्थापना दिवस पर आयोजित समारोह के दौरान कहीं.

विजयवर्गीय ने चर्चा के दौरान कहा कि देश की आंतरिक सुरक्षा मजबूत रखने में होमगार्ड का बड़ा योगदान है. इसीलिए राज्य सरकार ने होमगार्ड सैनिकों को राहत देते हुए उनकी सेवानिवृत्ति की आयु में 2 साल की वृद्धि की है.

राज्य सरकार ने होमगार्ड सैनिकों की सेवानिवृत्ति की आयु में 2 साल की वृद्धि की

उन्होंने इंडिगो के हालात पर कहा कि सरकार ने इस मसले को गंभीरता से लिया है. संभव है कि अगले दो दिन में इस स्थिति का समाधान हो जाए. उन्होंने कहा, सरकार ने इंडिगो की व्यवस्थाएं सुधारने के लिए अधिकारियों से चर्चा भी की है. संभवत दो-तीन दिन में हालात सुधर जाएंगे.

इस दौरान रूस के रष्ट्रपति से नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को नहीं मिलवाए जाने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि शायद उनकी ओर से कहा नहीं गया होगा इसलिए सरकार ने यह व्यवस्था नहीं की. उन्होंने राहुल गांधी पर चुटकी लेते हुए कहा कि शायद पुतिन राहुल गांधी को अच्छे से समझते हैं.

आप को साबित करने और मुसलमानों का मसीहा बनने की कोशिश कर रहे हैं हुमायूं कबीर

पश्चिम बंगाल में सस्पेंडेड टीएमसी विधायक हुमायूं कबीर द्वारा बाबरी मस्जिद बनाए जाने के ऐलान किए जाने पर उन्होंने कहा कि हुमायूं कबीर पहले भाजपा में ही थे. लेकिन जब उन्होंने ममता बनर्जी की पार्टी ज्वाइन की तो वे अपने आप को साबित करने और मुसलमानों का मसीहा बनने की कोशिश कर रहे हैं. कई मुस्लिम संगठनों ने इस बाबरी मस्जिद निर्माण के बयान को लेकर उनकी निंदा भी की है.