Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Women Reservation Bill: महिला आरक्षण के मुद्दे पर NDA का बड़ा ऐलान, विपक्ष के खिलाफ कल देशभर में होग... Sabarimala Case: आस्था या संविधान? सुप्रीम कोर्ट में 9 जजों की बेंच के सामने तीखी बहस, 'अंतरात्मा की... Rahul Gandhi Case: दोहरी नागरिकता मामले में राहुल गांधी की बढ़ेंगी मुश्किलें, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने द... Singrauli Bank Robbery: सिंगरौली में यूनियन बैंक से 20 लाख की डकैती, 15 मिनट में कैश और गोल्ड लेकर फ... Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश से बदला मौसम, IMD ने अगले 24 घंटों के लिए जारी किया... Jhansi Viral Video: झांसी के ATM में घुस गया घोड़ा! गेट बंद होने पर मचाया जमकर बवाल; वीडियो हुआ वायर... Amit Shah in Lok Sabha: 'कांग्रेस ही OBC की सबसे बड़ी विरोधी', महिला आरक्षण पर अमित शाह ने विपक्ष को... Women Reservation Bill: महिला आरक्षण से जुड़ा 131वां संविधान संशोधन बिल गिरा, विपक्ष ने कहा- 'बीजेपी... Haryana Revenue: अब राजस्व संबंधी शिकायतों का 48 घंटे में होगा समाधान, हरियाणा सरकार ने शुरू की नई स... Gurugram News: अवैध पेड़ कटाई पर NGT का बड़ा एक्शन, हरियाणा सरकार को 4 हफ्ते का अल्टीमेटम; रिपोर्ट न...

विकसित झारखंड के संकल्प के साथ कार्यकर्ता सम्मेलन

राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने किया देवघर में भाजपा के भव्य कार्यालय का उद्घाटन

  • पार्टी के प्रदेश स्तरीय नेता शामिल हुए

  • गुमला जिला कार्यालय का ऑनलाइन उदघाटन

  • सम्मेलन में सभी संगठनों के पदाधिकारी शामिल

राष्ट्रीय खबर

रांचीः भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार को देवघर में भव्य भाजपा कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया, जिसने पार्टी की संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया। देवघर कार्यालय के साथ ही, गुमला जिला कार्यालय का भी देवघर से ही ऑनलाइन उद्घाटन किया गया। गुमला में इस अवसर पर राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष समीर उरांव, पूर्व मंत्री सुदर्शन भगत सहित गुमला, लोहरदगा और सिमडेगा के कार्यकर्ता शामिल हुए।

कार्यालय उद्घाटन के बाद, देवघर में एक विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश भर के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। सम्मेलन में प्रदेश के सभी 24 सांगठनिक जिलों के कार्यकर्ता, जिला अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी और जिला मोर्चा पदाधिकारीगण शामिल हुए।

इस अवसर पर मंच पर प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, कार्यकारी अध्यक्ष सांसद आदित्य साहू, पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, मधु कोड़ा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, डॉ. रविंद्र कुमार राय, अभयकांत प्रसाद, पी एन सिंह, यदुनाथ पांडेय, सांसद निशिकांत दुबे, ढुल्लू महतो, पूर्व सांसद सुनील सोरेन, विधायक नवीन जायसवाल, राज सिन्हा, नागेंद्र महतो, शशिभूषण मेहता, आलोक चौरसिया, नीरा यादव सहित प्रदेश के तमाम वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि झारखंड की स्थिति हेमंत सरकार ने भयावह बना दी है, और राज्य में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। उन्होंने चोरी, लूट, बलात्कार और फिरौती की घटनाओं को आम बताते हुए कहा कि राज्य में अमन चैन के बिना प्रगति असंभव है।

मरांडी ने आरोप लगाया कि हेमंत सरकार ने पुलिस को वसूली में लगा दिया है, जिसके चलते वे जनता को सुरक्षा नहीं दे रहे हैं। उन्होंने किसान, युवा और महिलाओं की बदहाली पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा ऐसे हालात में राज्य को नहीं देख सकती और झारखंड के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यकारी अध्यक्ष सांसद आदित्य साहू ने कहा कि मोदी सरकार गांव, गरीब, किसान, दलित और वंचित के विकास के लिए समर्पित है। उन्होंने बताया कि पिछले 11 वर्षों में देश का गरीब विकास की मुख्यधारा से जुड़ा है।

पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने 6 दिसंबर के दिन को भारत के इतिहास में शौर्य दिवस बताते हुए कहा कि भारत की जनता ने राम मंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भव्य मंदिर निर्माण का सपना पूरा हुआ। केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कार्यकर्ताओं को विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को सिद्धि में बदलने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में काम करने का आह्वान किया।

पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने आरोप लगाया कि झारखंड में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है, और राज्य की डेमोग्राफी घुसपैठियों से बदल रही है। उन्होंने जोर देकर कहा कि भाजपा ही आदिवासी समाज का विकास करती है, जिसका प्रमाण अटल जी द्वारा अलग राज्य देना, अलग जनजाति मंत्रालय बनाना और संथाली भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल करना है। सांसद निशिकांत दुबे ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की सबसे बड़ी ताकत बताया और कहा कि यह कार्यालय कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा स्थल है।