Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पटना में 70वीं BPSC परीक्षा रद्द करने की मांग पर हंगामा: छात्रों ने तोड़े बैरिकेड्स, सीएम आवास घेराव... रायपुर में रक्षाबंधन की भीड़ से पहले जेवर चुराने वाली 2 शातिर महिलाएं गिरफ्तार: ₹12 लाख के सोने-चांद... खैरागढ़ में नवविवाहिता आत्महत्या कांड: दहेज में बाइक-पैसे की मांग और पढ़ाई छुड़ाने वाला पति गिरफ्तार खैरागढ़ में नवविवाहिता आत्महत्या कांड: दहेज में बाइक-पैसे की मांग और पढ़ाई छुड़ाने वाला पति गिरफ्तार बीजापुर में भारी बारिश से उफान पर चिंतावागु नदी: नगर सेना ने बोट से सुरक्षित पार कराई नदी, मरीजों को... कोरबा के देवपहरी वाटरफॉल में रातभर चट्टान पर फंसे रहे 3 दोस्त: 15 घंटे बाद SDRF ने बोट और रस्सी से क... शिक्षक (कृषि) भर्ती में B.Ed. अनिवार्य: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने खारिज की योग्यता में छूट की मांग, 65 अ... नवा रायपुर सेक्टर-12 में बनेगी 120 करोड़ की आवासीय परियोजना: 29 एकड़ में तैयार होंगे 348 HIG और MIG ... रायपुर में ई-बसों के नए रूट पर फैसला: स्कूल-अस्पताल भी जुड़ेंगे; PMAY आवासों के लिए 30 सितंबर की डेड... छत्तीसगढ़ में ड्रॉपआउट बच्चों के लिए 'लइका चिन्हारी' ऐप: घर-घर डिजिटल सर्वे से स्कूलों में दोबारा मि...

बंगाल BJP की चुनावी रणनीति तय: PM मोदी ने सांसदों से की मुलाकात, SIR प्रक्रिया और आगामी चुनाव को लेकर दिए बड़े निर्देश

बिहार में विधानसभा चुनाव के बाद राजनीतिक दल अब अगले साल कुछ राज्यों में होने वाले चुनावों के लिए कमर कसते दिख रहे हैं. अगले साल जिन राज्यों में चुनाव होने हैं उसमें पश्चिम बंगाल भी शामिल है. चुनाव से पहले वहां पर भी एसआईआर की प्रक्रिया कराई जा रही है. वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बुधवार को संसद भवन में बंगाल के सांसदों से राज्य में जारी SIR अभियान पर उनका फीडबैक भी लिया. साथ ही चुनाव में जीत हासिल करने के लिए बीजेपी सांसदों को कड़ी मेहनत करने की सीख भी दी.

दिल्ली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल के भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सांसदों से मुलाकात की. सूत्रों का कहना है कि राज्य में जारी वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के मसले पर पीएम मोदी ने अपने सांसदों से बातचीत की. पीएम ने उनसे कहा कि SIR शुद्धिकरण की प्रक्रिया है और ये होना ही है. यह एक सरल प्रक्रिया है और इसे जटिल नहीं बनाया जाना चाहिए. आम लोगों के बीच भी यही साफ संदेश जमीन तक पहुंचना चाहिए.

पात्र वोटर्स को ही शामिल करना लक्ष्यः PM मोदी

उन्होंने सांसदों से कहा, “SIR का मकसद सिर्फ यह सुनिश्चित करना है कि जो मतदाता पात्र हैं, उन्हें शामिल किया जाए और जो पात्र नहीं हैं उन्हें वोटर लिस्ट से बाहर कर दिया जाए.”

पश्चिम बंगाल में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव कराए जाने हैं, और बीजेपी की कोशिश पहली बार राज्य में सत्ता पर काबिज होने की है. सूत्रों के मुताबिक सांसदों के साथ मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने सांसदों में जोश भरते हुए कहा, “हमें इसके लिए कड़ी मेहनत करनी है और यह सुनिश्चित करना है कि हम बंगाल में यह चुनाव जीतें. आप लोग बहुत आगे बढ़ चुके हैं. हमें इस सत्ता के खिलाफ लड़ाई को जारी रखना होगा.”

सोशल मीडिया के जरिए संपर्क में रहने का निर्देश

सूत्रों के मुताबिक, पीएम मोदी ने यह भी कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से लगातार संपर्क करते रहना चाहिए. पीएम ने सांसदों से सोशल मीडिया का जमकर इस्तेमाल करने का निर्देश दिया और कहा कि केंद्र सरकार के कामों को भी जनता तक पहुंचाया जाए.

दूसरी ओर, बीजेपी के वरिष्ठ नेता शुभेंदु अधिकारी ने लीक हुए व्हॉट्सऐप मैसेज का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल प्रशासन एसआईआर में मर चुके वोटर्स के नाम वोटर लिस्ट में बनाए रखने की कोशिश कर रहा है. हालांकि सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने इस आरोप को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया.