Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
क्या भारत में नागरिकों को हासिल है पूरी आजादी? जानिए संविधान प्रदत्त 11 अधिकारों के साथ जुड़ी अहम का... क्या NDA में होगा बड़ा विस्तार? परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के बीच DMK, NCP और अकाली दल के साथ आने क... महाराष्ट्र के सांगली में बड़ा हादसा: रेणावी घाट में दो ST बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर स्वतंत्रता दिवस 2026: दिल्ली मेट्रो की विशेष व्यवस्था, लाल किला और जामा मस्जिद के लिए सुबह 4 बजे से ... अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महंत परमहंस रामचंद्र दास के स्मृति समारोह में हुए शामिल 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, देशवासि... PM मोदी और विदेश नीति पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: राजनाथ सिंह और एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी को घेरा,... CJI सूर्य कांत विवाद के बाद सुर्खियों में NALSAR यूनिवर्सिटी, BCI ने वापस लिया निलंबन फैसला 4,200 करोड़ के लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब 15 अगस्त को देश मनाएगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, लाल किले पर समारोह के दौरान मौसम पर टिकीं निगाहें

विकसित गुना के लिए ज्योतिरादित्य सिंधिया का मास्टर प्लान, 2050 तक का देखिए पूरा खाका

गुना: केन्द्रीय मंत्री एवं गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया 26 नवंबर को 4 दिवसीय दौरे पर गुना पहुंचे थे. यहां वे लक्ष्‍मीगंज में आयोजित विकास कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्‍यास कार्यक्रम में शामिल हुए. कार्यक्रम में उन्होंने सिंध नदी से गुना शहर के लिए जलप्रदाय योजना के लिए 48.74 करोड़ रुपये का भूमिपूजन किया और कई भवनों का लोकार्पण किया. आइये जानते हैं गुना को विकसित करने के लिए क्या है सिंधिया का एक्शन प्लान.

शहर के विकास के लिए सिंधिया का एक्शन प्लान

केंद्रीय मंत्री ने अपने 4 दिवसीय दौरे के दौरान कई भवनों का लोकार्पण किया, जिसमें संयुक्त एसडीएम कार्यालय भवन 8.38 करोड़ रुपये, संयुक्त तहसील कार्यालय भवन 7.96 करोड़ और शासकीय हाई स्कूल पाटई का 1.47 करोड़ की लागत से बने भवन शामिल हैं.

साल 2050 तक का मास्टर प्लान सेट

सिंंधिया ने जिले की जल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सिंध नदी जल प्रदाय योजना की 48.74 करोड़ रुपए की अमृत 2.0 परियोजना का भूमिपूजन किया. इस परियोजना से वर्ष 2050 तक गुना शहर को निर्बाध, गुणवत्तापूर्ण और पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया गया है. सिंधिया ने दावा करते हुए कहा कि यह योजना न केवल शहर की पेयजल समस्या का संपूर्ण समाधान देगी. बल्कि आने वाली पीढ़ियों को भी सुरक्षित जल की गारंटी प्रदान करेगी.

प्रशासनिक व्यवस्थाओं को मिलेगी मजबूती

सिंधिया ने प्रशासनिक व्यवस्थाओं को मजबूत बनाने की ओर भी बड़ा कदम उठाया है. दो महत्वपूर्ण परियोजना एसडीएम कार्यालय और तहसील कार्यालय भवन का लोकार्पण भी किया. इन भवनों के शुभारंभ से आमजन को राजस्व एवं प्रशासनिक सेवाएं अधिक सुगमता, तेजी और पारदर्शिता के साथ उपलब्ध होंगी.

शिक्षा, पेयजल, प्रशासनिक संरचना और सार्वजनिक सुविधाएं विकास की मूल आधारशिला

शिक्षा के क्षेत्र में सांसद सिंधिया ने पाटई हाई स्कूल के नव-निर्मित भवन का लोकार्पण किया. कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते हुए सिंधिया ने कहा कि “शिक्षा, पेयजल, प्रशासनिक संरचना और सार्वजनिक सुविधाएं किसी भी जिले के विकास की मूल आधारशिला है. गुना इन चारों सुविधाओं में तेजी से आगे बढ़ रहा है. गुना केवल उनका संसदीय क्षेत्र नहीं, बल्कि मेरा परिवार है.”जनवरी 2025 को दो दिवसीय दौरे पर सिधिंया गुना पहुंचे थे. जहां उन्होंने 3 विद्युत सब स्टेशन और पासपोर्ट कार्यालय का उद्घाटन किया था. इसके अलावा बीते सितंबर महीने में सिंधिया गुना और अशोकनगर को खूबसूरत बनाने के लिए जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक की थी. बैठक में दोनों शहरों के विकास से जुड़े विभिन्न प्रोजेक्ट्स पर चर्चा हुई थी. उन्होंने गुना के लिए सात प्रमुख प्रोजेक्ट्स पर चर्चा की थी, जिसमें बीस भुजा मंदिर द्वार का रीडिजाइन, माधव वाटिका पार्क के विकास और पूरे शहर में 5 सेल्फी प्वाइंट्स के नवीनीकरण और सिटी चौराहों के सौंदर्यीकरण का निर्देश दिया था.