जयपुर में भीषण सड़क हादसा! ओवरटेक के चक्कर में तेज रफ्तार कार की ट्रेलर से जोरदार टक्कर, 8 लोगों की दर्दनाक मौत
राजस्थान के जयपुर से सड़क हादसे की बड़ी खबर सामने आई है. यहां दौसा-मनोहरपुर NH-148 पर तेज रफ्तार कार ने ट्रेलर को टक्कर मार दी. ओवरटेक करने के चक्कर में यह हादसा हुआ. इस सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई है. वहीं, 2 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. मौके पर सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जमा है. तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी गई.
जानकारी के मुताबिक, रायसर थाना क्षेत्र रतनपुरा क्रेशर के पास ये हादसा हुआ है. फिलहाल पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है. वहीं घायलों को भी नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है. मामले की जांच जारी है.