Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
'हम दिल दे चुके सनम' के सेट का अनदेखा किस्सा: जैद दरबार ने पॉडकास्ट में किया मजेदार खुलासा नेपाल में भोटेकोशी बाढ़ से बैंकिंग सेक्टर को बड़ा झटका: 11 बैंकों की 17 शाखाएं तबाह, 35 कर्मचारी अब ... iPhone 18 Pro कब होगा लॉन्च? 48MP ट्रिपल कैमरा, A20 Pro चिप और 120Hz डिस्प्ले के साथ इस दिन देगा दस्... पूजा-पाठ और दान में दाहिने हाथ का विशेष महत्व: शुभता, सम्मान और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक बाथरूम के फर्श और टाइल्स पर लगे जिद्दी पीले दाग कैसे हटाएं? जानें सिरका और बेकिंग सोडा के 5 आसान घरे... दिल्ली में कलयुगी पिता ने की मानसिक रूप से बीमार बेटे की हत्या: 200 CCTV फुटेज खंगालने के बाद पिता औ... सपा की सरकार बनी तो 3 महीने में होगी जाति जनगणना: अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान, महिलाओं को ₹40 हजार और अ... मसूरी में भारी बारिश से दरका पहाड़: मकानों पर मंडराया खतरा, पानी वाले बैंड पर भू-कटाव से दहशत यूक्रेन के ड्रोन हमलों से रूस में ईंधन संकट: भारत बना बड़ा मददगार, 2 महीने में भेजा 10 लाख बैरल पेट्... ग्रेटर नोएडा एनकाउंटर: 2017 में भी मासूम से की थी दरिंदगी, जेल से छूटते ही फिर ली बच्ची की जान; परिज...

सर्दी का आलस या बीमारी का संकेत? जानें क्यों ठंड में लगातार थकान बनी रहती है, कहीं यह विटामिन डी की कमी तो नहीं?

ठंड के मौसम में कई लोगों को सामान्य से अधिक थकान, कमजोरी और एनर्जी की कमी महसूस होती है. इसके पीछे एक बड़ा कारण विटामिन डी की कमी हो सकता है. विटामिन डी शरीर में हड्डियों को मजबूत रखने, इम्यून सिस्टम को सपोर्ट करने और मांसपेशियों को सही ढंग से काम करने में जरूरी भूमिका निभाता है. यह शरीर को कैल्शियम सोखने में मदद करता है, जिससे हड्डियों और दांतों की मजबूती बनी रहती है. इसके अलावा, मूड और एनर्जी लेवल को संतुलित रखने में भी इसका मददगार होता है.

विटामिन डी की कमी कई कारणों से हो सकती है, जिनमें कम धूप लेना सबसे मुख्य कारण है. इसके अलावा, सर्दियों में घर के अंदर ज़्यादा समय बिताना, प्रदूषण, मोटापा, उम्र बढ़ना और पोषण की कमी भी इसके स्तर को कम कर देते हैं. कुछ दवाइयां भी विटामिन डी के एब्जॉर्प्शन को प्रभावित कर सकती हैं. इसके लक्षण धीरे-धीरे दिखाई देते हैं, जैसे लगातार थकान, मांसपेशियों में दर्द, हड्डियों में कमजोरी, बार-बार सर्दी-जुकाम होना, बालों का झड़ना और मूड स्विंग्स. कुछ लोगों को सुबह उठते समय शरीर में अकड़न और दिनभर सुस्ती भी महसूस होती है. अगर कमी लंबे समय तक बनी रहे तो हड्डियां कमजोर होने लगती हैं और फ्रैक्चर का खतरा बढ़ सकता है.

ठंड में क्यों होती है विटामिन डी की कमी? क्या लगातार थकान रहना इसकी कमी का लक्षण है?

दिल्ली के आरएमएल हॉस्पिटल में मेडिसिन विभाग में डॉ. सुभाष गिरि बताते हैं कि सर्दियों में सूरज की रोशनी देर से निकलती है और धूप की तीव्रता भी कम होती है. लोग ठंड से बचने के लिए ज्यादातर समय घर के अंदर रहते हैं, जिससे शरीर को पर्याप्त सन एक्सपोज़र नहीं मिल पाता. विटामिन डी मुख्य रूप से धूप से ही बनता है, इसलिए ठंड में इसका स्तर तेजी से गिरने लगता है. इसके अलावा, मोटे कपड़े पहनने, प्रदूषण और बादलों की वजह से भी धूप त्वचा तक पूरी तरह नहीं पहुंच पाती.

डॉ. सुभाष गिरि ने बताया कि लगातार थकान रहना विटामिन डी की कमी के प्रमुख लक्षणों में से एक है. जब शरीर में यह विटामिन कम होता है, तो मांसपेशियां कमजोर हो जाती हैं और एनर्जी लेवल प्रभावित होता है. इससे व्यक्ति को दिनभर सुस्ती, भारीपन और कमजोरी महसूस हो सकती है. अगर ऐसे लक्षण ठंड में ज्यादा बढ़ जाएं, तो डॉक्टर से जांच करवाना जरूरी है.

कैसे करें बचाव?

सुबह की हल्की धूप में 15 से 20 मिनट बैठें.

डाइट में अंडे, दूध, दही, मशरूम और फोर्टिफाइड फूड शामिल करें.

जरूरत होने पर डॉक्टर की सलाह से विटामिन डी सप्लिमेंट की सलाह लें.

नियमित हल्का व्यायाम करें.

वजन को कंट्रोल रखें.

बच्चों और बुजुर्गों की धूप लेने की आदत पर विशेष ध्यान दें.