Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
GPM News: छत्तीसगढ़ के जीपीएम में मिलीं दुर्लभ पांडुलिपियां; संस्कृति मंत्रालय ने शुरू किया डिजिटलाइ... IPL 2026: रायपुर में RCB vs MI मैच का फीवर; जर्सी और कैप से सजा बाजार, विराट कोहली के नाम की सबसे ज्... IPL 2026: रायपुर में आज RCB vs MI का महामुकाबला; विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच होगी कड़ी टक्कर Political Twist: BJP नेता के साथ हुआ 'खेला'! 8 दिन तक मनाया अध्यक्ष बनने का जश्न, बाद में आदेश निकला... Bhind Hospital News: भिंड जिला अस्पताल में गिरी वार्ड की सीलिंग; 3 महिलाएं और एक नवजात घायल, अस्पताल... MP News: मध्य प्रदेश में बिछेगा सड़कों का जाल; CM मोहन यादव बनाएंगे 2117KM नई सड़कें, पीएम मोदी का व... Rajgarh News: “मेरा गेहूं लौटाओ...” 40 किलो अनाज के लिए सड़क पर धरने पर बैठा मजदूर; बस रोककर जताया व... Traffic Alert: आम से लदा ट्रक पलटने से हाइवे पर लगी वाहनों की लंबी कतार; एम्बुलेंस और बारातियों की ग... MP IPS Transfer List: मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल; ग्वालियर DIG समेत 3 सीनियर IPS अधिकारिय... Indore Road Accident: मदर्स डे पर इंदौर में दर्दनाक हादसा; बेटे की आंखों के सामने मां ने तोड़ा दम, ड...

बिजली उपभोक्ताओं के लिए Good News, पावरकॉम ने उठाया बड़ा कदम

लुधियाना : पावरकॉम की लुधियाना जिले से संबंधित सेंट्रल जोन की 9 अलग-अलग डिवीजनों सुंदर नगर, सी.एम.सी. फोकल पॉइंट, सिटी सैंटर, सिटी वैस्ट, अगर नगर, मॉडल टाउन, स्टेट डिवीजन, जनता नगर, खन्ना और सब-अर्बन सर्कल को 366 नए असिस्टेंट लाइनमैन मिल गए हैं, जिन्हें पावरकॉम डिपार्टमेंट के उच्च अधिकारियों द्वारा अपॉइंटमेंट लेटर देकर खपतकारों की समस्याओं का हल करने के लिए फील्ड में उतारा गया है।

जानकारी देते हुए चीफ इंजीनियर जगदेव सिंह हंस ने बताया कि सरकार की तरफ से नियुक्त किए गए सभी 366 कर्मचारियों को रेगुलर बेसिस पर रखा गया है। विभाग में नए असिस्टेंट लाइनमैन आने से आम जनता को बिजली से जुड़ी प्रॉब्लम से राहत मिलेगी और खपतकारों की शिकायतों का समय पर निपटारा होगा।

उन्होंने कहा कि लुधियाना पंजाब का सबसे ज्यादा आबादी वाला जिला है और यहां की इंडस्ट्री पूरी दुनिया में जानी जाती है, जिसके कारण यह स्वाभाविक है कि जिले में बिजली की मांग, खपत और शिकायतें कई गुना ज्यादा हैं, जिनका निपटारा करने में नए भर्ती हुए कर्मचारी मददगार होंगे।