Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बठिंडा में बवाल: 400 किसानों पर गिरी पुलिस की गाज! भारी झड़प के बाद दर्ज हुआ मुकदमा, जानें क्या है प... Farmers Protest: किसानों पर केस दर्ज करने को लेकर भड़के जोगिंदर सिंह उगराहां, पंजाब सरकार की तुलना '... जालंधर में भारी बवाल! पुलिस से भिड़ गया ऑटो चालक, बीच सड़क पर हुआ जबरदस्त हंगामा, लोगों की जुटी भारी... उजड़ गया मां का सिंदूर और बहनों का प्यार! 5 बहनों के इकलौते भाई की संदिग्ध मौत, 9 महीने पहले ही हुई ... सियासी जुबानी जंग: मजीठिया ने भगवंत मान पर बोला सीधा हमला, निजी आदतों को लेकर मुख्यमंत्री पर उठाए गं... सुखबीर बादल का बड़ा धमाका: "नशा बेचने वाले AAP के कमाऊ पुत्त", विधायकों की जेब में जा रहा हिस्सा; पं... मौसम की बड़ी चेतावनी: अचानक बदला मौसम का हाल, 6 शहरों में जमने लगी ठंड! क्या फिर से होगी बारिश? पढ़ें... मिसाल बन गई स्वीटी! गोहाना की किन्नर स्वीटी ने समाज को दिखाया आईना, शुरू किया दुग्ध फार्म और बन गईं ... रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार: लोन लिमिट बढ़ानी है तो देने होंगे 10 हजार! को-ऑपरेटिव सोसाइटी के सेल्स... हरियाणा में खूनी संघर्ष: बीजेपी नेता और मंदिर प्रधान पर लाठी-तलवारों से हमला! सिर पर आए गहरे टांके, ...

बुरी फंसी जालंधर के मशहूर अस्पताल की डॉक्टर, किया सरेंडर

जालंधर : हिट एंड रन केस में जालंधर के सिविल अस्पताल की डॉक्टर के सरेंडर कर देने की खबर सामने आई है। आपको बता दें फरार चल रही महिला डाक्टर प्रिया ने लांबड़ा थाने में जाकर सोमवार को सरेंडर कर दिया है। इसके बाद पुलिस ने उसे जमानत पर छोड़ दिया है। डाक्टर प्रिया ने माना है कि जिस समय हादसा हुआ है तब वह गाड़ी चला रही थी। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले को लेकर चार्जशीट जल्द ही कोर्ट में जमा करवा दी जाएगी।

बता दें कि जालंधर-नकोदर नेशनल हाईवे पर स्थित एल्डिगो कॉलोनी के पास 19 नवम्बर बुधवार की देर रात एक तेज रफ्तार एक्स.यू.वी. कार में महिला डाक्टर ने मोटरसाइकिल सवार युवक तथा महिला को जोरदार टक्कर मार दी थी। जिस कारण मोटरसाइकिल चला रहे नर्सिंग स्टूडैंट सत्यम की मौके पर ही मौत हो गई थी तथा महिला प्रिया गंभीर रूप से घायल हो गई थी।