Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामला: CCTV में कैद हुआ आरोपियों का 'प्लान', 40 दिन में की 70 बार चोरी राज नगर एक्सटेंशन में मौत का रहस्य: पार्टी के दौरान बालकनी से गिरा युवक, पुलिस ने दोस्तों को लिया हि... मुरादाबाद में बड़ा साइबर फ्रॉड गिरोह गिरफ्तार: 'ऑपरेशन Cy-वज्र' के तहत पुलिस ने किया बड़ा खुलासा गाजियाबाद हैवानियत: मासूम बच्ची के मर्डर केस में बड़ा खुलासा, आवारा कुत्ते ने ढूंढ निकाला शव Moradabad Stunt Video: बारिश में चलती स्कूटी पर खड़ा होकर डांस, पुलिस कर रही वाहन नंबर से पहचान छतरपुर हत्याकांड: जंगल में मिला युवक का शव, गला घोंटकर की गई हत्या; पत्नी पर साजिश का आरोप रूस ने मिसाइल दागे तो यूक्रेन का ड्रोन हमला Girija Raut Case: बहू ने विनायक राउत के परिवार पर लगाए सनसनीखेज आरोप, तांत्रिक फिरोज शेख गिरफ्तार ताइवान में हजारों लोग सुरक्षित स्थानों पर सात अक्टूबर के अपराधियों को याद रखा है इजरायल ने

मियां एकजुट होकर वोट  डालते हैं, हम पिछड़ रहेः हिमंता

असम में अगले साल के चुनाव को जीतने की तैयारी में भाजपा

  • अगले चुनाव में 103 सीट का लक्ष्य

  • बाकी राज्यों की तरह यहां भी जीत लेंगे

  • काजीरंगा से अवैध शिकारी गिरफ्तार

भूपेन गोस्वामी

गुवाहाटीः असम भाजपा की कोर कमेटी ने एक महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए घोषणा की है कि पार्टी 2026 के आगामी विधानसभा चुनाव राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के साथ मिलकर लड़ेगी और 103 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। पार्टी ने कहा कि उनका मुख्य फोकस राज्य का समग्र विकास और भाजपा की वैचारिक नीतियां होंगी।

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बैठक के बाद कहा कि भाजपा का विकास मॉडल मजबूत है और इसी आधार पर पार्टी आसानी से चुनाव जीतेगी। उन्होंने बिहार, महाराष्ट्र, हरियाणा और दिल्ली में मिली जीत के बाद असम में भी जीत मिलने का भरोसा जताया।

मुख्यमंत्री सरमा ने चुनाव की तैयारियों के बीच वोटों के ध्रुवीकरण पर एक बड़ा बयान दिया, जिसमें उन्होंने दावा किया कि मियां समुदाय एकजुट होकर मतदान करता है, जिससे वे राजनीतिक रूप से आगे बढ़ रहे हैं। इसके विपरीत, उन्होंने कहा कि हमारे लोगों के वोट बिखरे हुए हैं।

सरमा ने जोर देकर कहा कि अवैध रूप से बसने वालों पर दबाव बनाए रखना होगा, ताकि वे निचले असम के जिलों से आगे न बढ़ सकें। मियां मूल रूप से बंगाली भाषी मुसलमानों के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला शब्द है, जिन्हें गैर-बंगाली भाषी लोग आमतौर पर बांग्लादेशी अप्रवासी मानते हैं। सरमा ने कहा कि मियां एक साथ वोट करते हैं, इसीलिए वे राजनीतिक रूप से मजबूत हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट रूप से निचले असम को उनसे वापस नहीं लिया जा सकता कहते हुए, यह सुनिश्चित करने की बात कही कि वे और आगे न बढ़ें।

इस बीच, काजीरंगा टाइगर रिजर्व के तहत बिस्वानथ वाइल्डलाइफ़ डिवीज़न के अधिकारियों ने रॉयल बंगाल टाइगर की भारी मात्रा में हड्डियाँ बरामद की हैं और शिकार के एक संदिग्ध मामले में पाँच लोगों को हिरासत में लिया है। जाँच चल रही है कि इस समूह का संबंध पिछले गैंडे के शिकार के मामलों से है या नहीं।