Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Parliament Face-off: फारूक अब्दुल्ला की सुरक्षा पर मल्लिकार्जुन खरगे और जेपी नड्डा के बीच तीखी बहस, ... Jaipur Double Murder: जयपुर में पति ने पत्नी और बेटी की तलवार से वारकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार; घरे... Greater Noida Accident: ग्रेटर नोएडा में भट्ठा मालिक की कार ने बच्ची को रौंदा, मोबाइल चलाने के चक्कर... फतेहपुर कांड में बड़ा खुलासा: कत्ल नहीं, पूरे परिवार ने की आत्महत्या! सुसाइड नोट में खुला 4 विलेन का... Ghaziabad News: राजनगर एक्सटेंशन के लिए GDA का नया ट्रैफिक मास्टर प्लान तैयार, इन रास्तों पर बनेंगे ... जयशंकर का 'मास्टरस्ट्रोक'! ईरान नहीं रोकेगा भारतीय जहाज; होर्मुज संकट के बीच भारत को मिली बड़ी राहत,... गैस संकट पर पीएम मोदी का कड़ा एक्शन! मंत्रियों को दी चेतावनी— "अफवाह फैलाने वालों को न छोड़ें"; देश मे... नोएडा में भीषण अग्निकांड! बिजली मीटर फैक्ट्री में लगी आग ने लिया विकराल रूप, 26 कर्मचारी झुलसे; चीख-... भारत में LPG का महासंकट! चूल्हे पर लौटने को मजबूर हुए लोग, गैस एजेंसियों के बाहर लगी 2-2 किमी लंबी ल... Baghpat News: हिस्ट्रीशीटर विवेक मलिक मर्डर केस में बड़ा खुलासा, 27 साल पुरानी रंजिश में हुई हत्या; ...

DMF घोटाले में ACB और EOW का बड़ा एक्शन! 20 ठिकानों पर एक साथ दी दबिश, कई बड़े नाम आ सकते हैं सामने

रायपुर: छत्तीसगढ़ में आबकारी और DMF घोटाले को लेकर एसीबी और EOW ने बड़ी कार्रवाई शुरू की है। इस रेड में प्रदेश के करीब 20 ठिकानों पर एक साथ दबिश दी जा रही है। एसीबी और EOW की टीमों ने अधिकारियों और कारोबारियों के ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया है।

सूत्रों के अनुसार रविवार सुबह से रायपुर, जगदलपुर, कोंडागांव, अंबिकापुर और बिलासपुर सहित कई अन्य जिलों में कार्रवाई की जा रही है। रेड में प्रमुख नामों में पूर्व आबकारी अधिकारी निरंजन दास और कारोबारी हरपाल अरोरा शामिल हैं। पूर्व आबकारी अधिकारी निरंजन दास के ठिकानों पर बड़ी छापेमारी की गई है, साथ ही उनके 6 रिश्तेदारों के रायपुर स्थित ठिकानों पर भी दबिश दी गई है।

DMF घोटाले के मुख्य आरोपी कारोबारी हरपाल अरोरा के ठिकानों पर भी EOW की टीम ने दबिश दी है। बिलासपुर के कारोबारी अशोक टुटेजा के घर और दफ्तरों पर भी रेड की कार्रवाई की गई है।

वहीं अंबिकापुर में पशु विभाग के अधिकारी डॉ. तनवीर अहमद और कारोबारी अमित अग्रवाल के ठिकानों पर भी एसीबी और EOW की टीमें छापे मार रही हैं। रेड की कार्रवाई अभी भी जारी है और अधिकारियों ने अभी तक किसी भी आरोपी के खिलाफ गिरफ्तारी की जानकारी साझा नहीं की है।