Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jharkhand News: डीजे पाबंदी के खिलाफ भाजपा विधायकों का प्रदर्शन, नेता प्रतिपक्ष ने लाउडस्पीकर और अज़... Irfan Ansari on Ram Navami DJ: जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी ने की डीजे बैन करने की वकालत, स्वास्थ्य ... NH-39 News: लोकसभा में उठा नेशनल हाइवे 39 का मामला, पलामू सांसद ने ब्लैक स्पॉट पर फ्लाईओवर निर्माण क... Garhwa News: गढ़वा में पेट्रोल स्टॉक करने की कोशिश साबित हुई जानलेवा, आग की चपेट में आने से युवक की ... Latehar Court Bomb Threat: लातेहार जिला अदालत को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस और डॉग स्क्वाड का ... Ranchi Dog Bite News: रांची में आवारा कुत्तों की नसबंदी और एंटी-रेबीज वैक्सिनेशन में तेजी, RMC ने NG... Khadi Mahotsav 2026: संथाल परगना में खादी महोत्सव की धूम, रोजगार के लिए शुरू होगा विशेष ट्रेनिंग प्र... Kanker-Narayanpur Encounter: कांकेर और नारायणपुर सीमा पर नक्सलियों से मुठभेड़, डीआरजी और बीएसएफ का स... CG Vidhan Sabha Budget 2026: विधानसभा में आज बजट पर अहम बहस, स्वास्थ्य से लेकर राजस्व तक इन बड़े मुद... IOCL Pipeline Depot Fire: इंडियन ऑयल डिपो में लगी भीषण आग, SDRF और फायर ब्रिगेड ने संभाला मोर्चा; कई...

बड़ी राहत! राज्य स्तरीय आवास मेले में 70% घर EWS के लिए आरक्षित, एक ही मंच पर घर, लोन और बुकिंग की सुविधा

रायपुर: राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर गृह निर्माण मंडल लोगों के लिए बड़ा आवासीय अवसर लेकर आ रहा है। राजधानी के शंकर नगर स्थित बीटीआइ ग्राउंड में रविवार से राज्य स्तरीय आवास मेला का शुभारंभ हो गया है, जो 25 नवंबर तक चलेगा। यहां एक ही मंच पर घरों की जानकारी, लोन सुविधा और स्पाट बुकिंग की व्यवस्था उपलब्ध रहेगी।

मेले में प्रदेशभर की आवासीय और व्यावसायिक परियोजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम के दौरान गृह निर्माण मंडल प्रदेश के विभिन्न जिलों में करीब 2000 करोड़ रुपये की नई आवासीय योजनाओं का शुभारंभ करेगा। इन योजनाओं में लगभग 70 प्रतिशत आवास समाज के कमजोर आय वर्ग के लिए आरक्षित रखे गए हैं, जिससे अधिकाधिक जरूरतमंद परिवारों को पक्का घर मिल सके।

इसी दौरान हितग्राहियों के लिए नवीन आबंटी पोर्टल भी लान्च किया जाएगा, जिससे आवेदन प्रक्रिया और पारदर्शी तथा सरल बनेगी। हाल ही में राज्योत्सव-2025 में हाउसिंग बोर्ड द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी को नागरिकों का शानदार प्रतिसाद मिला था। मुख्यमंत्री साय ने भी स्टॉल का अवलोकन कर हाउसिंग बोर्ड की कार्यप्रणाली की सराहना की थी।

राज्य गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंह देव ने बताया कि राज्योत्सव में जनता से मिला उत्साहजनक प्रतिसाद इस बात का प्रमाण है कि लोगों का हाउसिंग बोर्ड की योजनाओं पर विश्वास बढ़ रहा है। राज्य स्तरीय आवास मेले के माध्यम से लोगों को एक ही मंच पर सभी योजनाओं की जानकारी, आवेदन और बुकिंग की सुविधा प्रदान की जाएगी।

विगत दो वर्षों में हाउसिंग बोर्ड ने कई जनहितैषी योजनाएं प्रारंभ की हैं, जिनमें वन टाइम सेटलमेंट योजना-2 विशेष रूप से उल्लेखनीय है, जिसके अंतर्गत भवन मूल्य में 30 प्रतिशत तक की छूट देकर लोगों को किफायती दरों पर पक्का मकान उपलब्ध कराया गया है।