Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Himachal Road Accident: कुल्लू में भीषण सड़क हादसा, खाई में गिरी पर्यटकों से भरी टेंपो ट्रैवलर; 4 की... Weather Update: दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, UP-MP में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, जानें अपने रा... PM Modi on Congress: कांग्रेस की खतरनाक चाल! पश्चिम एशिया के देशों से भारत के रिश्ते बिगाड़ना चाहती ... National Security: 'सरकारी इमारतों में अब भी चीनी CCTV क्यों?' बैन के बाद राहुल गांधी का केंद्र से त... Assam Election: असम चुनाव का 'यूपी कनेक्शन'! यूपी से रिवर्स माइग्रेशन शुरू, झुग्गियों में पसरा सन्ना... Rajasthan Health System: एंबुलेंस नहीं मिली तो साइकिल बनी सहारा! डीग में बुजुर्ग की मजबूरी देख पसीजा... Delhi Crime: दिल्ली में फैक्ट्री के बाहर लावारिस बैग में मिली सड़ी-गली लाश! इलाके में फैला हड़कंप Bihar Tourism: अजगैवीनाथ धाम में बनेगा बिहार का एक और ग्लास ब्रिज! 20 करोड़ की लागत से सुल्तानगंज की... Rajasthan SI Recruitment: राजस्थान में 859 सब इंस्पेक्टरों से छिनेगी खाकी! हाई कोर्ट ने रद्द की SI भ... Greater Noida Petrol Pump: पेट्रोल की जगह भरा 'पानी'! ग्रेटर नोएडा में 20 गाड़ियां रास्ते में हुईं बं...

बिहार की सियासत में ‘संजय’ नाम का दबदबा! नीतीश सरकार की कैबिनेट में 1-2 नहीं, इस नाम के इतने मंत्री, हो रहे हैं खूब चर्चे

बिहार की राजनीति में इन दिनों संजय नाम की धूम मची हुई है. बिहार विधानसभा चुनाव में पहले महागठबंधन को करारी हार मिली तो इस हार में राष्ट्रीय जनता दल के राज्यसभा सांसद और तेजस्वी यादव के निकट सहयोगी माने जाने वाले संजय यादव का नाम केंद्र में बना रहा. अब नीतीश मंत्रिमंडल में संजय नाम की धूम हैनीतीश के मंत्रिमंडल में एक दो नहीं बल्कि तीन संजय नाम के विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली.

गुरुवार को सीएम नीतीश कुमार ने राजधानी के ऐतिहासिक गांधी मैदान में रिकॉर्ड दसवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. नीतीश के साथ 26 मंत्रियों ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ली. मजेदार बात यह है कि मंत्रिमंडल में तीन संजय नाम के मंत्री हैं, जिन्होंने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है. इनमें एक भारतीय जनता पार्टी से जबकि दो लोजपा (रामविलास) के टिकट पर चुनाव जीत कर सदन में पहुंचे हैं.

बीजेपी के संजय सिंह टाइगर

भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव जीतने वाले संजय सिंह टाइगर ने मंत्री पद की शपथ ली. संजय सिंह आरा विधानसभा सीट से चुनाव जीतकर सदन में पहुंचे हैं. इस विधानसभा चुनाव में संजय ने सीपीआई एमएल के कयामुद्दीन अंसारी को 19 हजार से भी ज्यादा वोटों से हराया था.

लोजपा (रामविलास) के संजय सिंह

वही लोजपा (रामविलासके टिकट पर महुआ सीट से चुनाव जीतने वाले संजय सिंह पहली बार विधायक बने हैं. संजय सिंह ने आरजेडी प्रत्याशी मुकेश रोशन को में हराया. इसी सीट पर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव भी जनशक्ति जनता दल से चुनावी मैदान में उतरे थे.

तीसरे संजय भी चिराग की पार्टी के

तीसरे संजय भी लोजपा (रामविलास) के ही हैं. राज्य की बखरी विधानसभा सीट से चुनाव जीतने वाले संजय पासवान ने सीपीआई उम्मीदवार को हराया है. इससे भी दिलचस्प बात ये है कि सीएम नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का भी नाम संजय है.