Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
BJP MLA vs Collector: रतलाम में कलेक्टर की 'तानाशाही' पर भड़की बीजेपी, विधायक चिंतामणि मालवीय का तीख... MP Board Exams 2026: हनुमान जी कराएंगे बोर्ड परीक्षा पास! मंदिर की दानपेटियों में लड्डू और उपवास की ... Shahdol Fire News: शहडोल की कपड़ा दुकान में लगी भीषण आग, स्थानीय लोगों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा MP Accident News: मध्य प्रदेश में भीषण सड़क हादसे, मुरैना में ससुर-दामाद समेत मंडला में 6 लोगों की द... Digital India in MP: अशोकनगर की पंचायत बनी मिसाल, वाई-फाई और सीसीटीवी से लैस गांव देख सिंधिया हुए इम... Satna Hospital News: सतना में किडनी चोरी का आरोप! ब्रेन ट्यूमर का होना था ऑपरेशन, मरीज के पेट में भी... MP Weather Update: मध्य प्रदेश में 4 वेदर सिस्टम सक्रिय, 30 जिलों में आंधी और झमाझम बारिश का रेड अलर... UCC Row: यूनिफॉर्म सिविल कोड के खिलाफ मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड, गुजरात हाई कोर्ट में चुनौती देने का क... Shashi Tharoor News: शशि थरूर के ड्राइवर और गनमैन पर जानलेवा हमला, पुलिस ने एक आरोपी को लिया हिरासत ... CSK vs PBKS IPL 2026: पंजाब किंग्स ने फिर भेदा चेपॉक का किला, IPL इतिहास में पहली बार घर में हारी चे...

रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर, अब चलेंगी स्पेशल एक्सप्रेस Trains, ये होंगे Stoppage

अमृतसर: यू.पी, बिहार व पटना साहिब की ओर यात्रा करने वाले रेल मुसाफिरों की सुविधानुसार रेलवे ने ध्यान में रखते हुए अमृतसर-सहरसा-अमृतसर तथा अमृतसर-पटना-अमृतसर के रूट पर विशेष रेलगाड़ी चलाने का फैसला लिया है। उक्त रूट पर चलने वाली रेलगाड़ियों से रेल मुसाफिरों को काफी सुविधा प्रदान होगी, ये तय है।

जानकारी के अनुसार आरक्षित स्पैशल एक्सप्रैस ट्रेन नंबर-04668 अमृतसर से सहरसा के लिए 21 नवंबर (एक ट्रिप) को रवाना होगी। यह अमृतसर से रात्रि 20:10 बजे प्रस्थान करके लगभग 33 घंटे के बाद सुबह 05:30 बजे सहरसा रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। इसी प्रकार आरक्षित स्पैशल एक्सप्रैस ट्रेन नंबर 04667 सहरसा से अमृतसर के लिए 23 नवंबर 2025 (एक ट्रिप) को चलेगी। यह आरक्षित स्पैशल एक्सप्रैस ट्रेन नंबर 04667 सहरसा से सुबह 07:30 बजे प्रस्थान करके लगभग 33 घंटे बाद शाम 17:00 बजे अमृतसर पहुंचेगी। यह आरक्षित स्पैशल एक्सप्रैस ट्रेन के मुख्य स्टापेज ब्यास, जालंधर सिटी, फगवाड़ा, ढंडारी कलां, अंबाला कैंट, यमुनानगर जगाधरी, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, आलमनगर, रायबरेली, मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़, वाराणसी, औंरिहार, गाजीपुर सिटी, बलिया, छपरा, सोनपुर, हाजीपुर, शाहपुर पटौरी, बछवाड़ा, बरौनी, बेगुसराय, खगड़िया व मानसी रेलवे स्टेशनों पर होंगे।

इसी प्रकार दूसरी आरक्षित स्पैशल एक्सप्रैस ट्रेन नंबर-04670 अमृतसर से पटना के लिए 20 नवंबर 2025 (एक ट्रिप) को रवाना होगी। यह ट्रेन अमृतसर से रात्रि 20:10 बजे प्रस्थान करके लगभग 26 घंटे के बाद रात्रि 22:40 बजे पटना पहुंचेगी। इसी तरह आरक्षित स्पैशल एक्सप्रैस ट्रेन नंबर 04669 पटना से अमृतसर के लिए 22 नवंबर (एक ट्रिप) को चलेगी। यह आरक्षित स्पैशल एक्सप्रैस ट्रेन 04669 पटना से सुबह 01:00 बजे प्रस्थान करके लगभग 28 घंटे के बाद सुबह 05:20 बजे अमृतसर पहुंचेगी। इस रेलगाड़ी के मुख्य स्टॉपेज ब्यास, जालंधर सिटी, फगवाड़ा, ढंडारी कलां अंबाला कैंट, यमुनानगर जगाधरी, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, लखनऊ, रायबरेली, माँ बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़, वाराणसी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा तथा दानापुर रेलवे स्टेशन होंगे।