Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Parliament Face-off: फारूक अब्दुल्ला की सुरक्षा पर मल्लिकार्जुन खरगे और जेपी नड्डा के बीच तीखी बहस, ... Jaipur Double Murder: जयपुर में पति ने पत्नी और बेटी की तलवार से वारकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार; घरे... Greater Noida Accident: ग्रेटर नोएडा में भट्ठा मालिक की कार ने बच्ची को रौंदा, मोबाइल चलाने के चक्कर... फतेहपुर कांड में बड़ा खुलासा: कत्ल नहीं, पूरे परिवार ने की आत्महत्या! सुसाइड नोट में खुला 4 विलेन का... Ghaziabad News: राजनगर एक्सटेंशन के लिए GDA का नया ट्रैफिक मास्टर प्लान तैयार, इन रास्तों पर बनेंगे ... जयशंकर का 'मास्टरस्ट्रोक'! ईरान नहीं रोकेगा भारतीय जहाज; होर्मुज संकट के बीच भारत को मिली बड़ी राहत,... गैस संकट पर पीएम मोदी का कड़ा एक्शन! मंत्रियों को दी चेतावनी— "अफवाह फैलाने वालों को न छोड़ें"; देश मे... नोएडा में भीषण अग्निकांड! बिजली मीटर फैक्ट्री में लगी आग ने लिया विकराल रूप, 26 कर्मचारी झुलसे; चीख-... भारत में LPG का महासंकट! चूल्हे पर लौटने को मजबूर हुए लोग, गैस एजेंसियों के बाहर लगी 2-2 किमी लंबी ल... Baghpat News: हिस्ट्रीशीटर विवेक मलिक मर्डर केस में बड़ा खुलासा, 27 साल पुरानी रंजिश में हुई हत्या; ...

खामेनेई की गलती पर ईरान के बदले 6 अरब का जुर्माना भरेगा अमेरिका! क्या है ये चौंकाने वाला पूरा मामला? अंतरराष्ट्रीय राजनीति में भूचाल

अमेरिका की एक विशेष अदालत ने डोनाल्ड ट्रंप ट्रंप प्रशासन पर 6 अरब रुपए का जुर्माना लगाया है. वो भी ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की गलती के लिए. खामेनेई को अमेरिका का कट्टर दुश्मन माना जाता है. खामेनेई कई मौकों पर अमेरिका की मौत का नारा लगा चुके हैं. हाल ही में अमेरिका ने ईरान के 3 न्यूक्लियर साइट पर बी-2 बम से अटैक किया था.

बीबीसी फारसी के मुताबिक अली खामेनेई के बदले अमेरिका की सरकार अपने कोष से जुर्माना भरने की तैयारी में है. जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा की जा सकती है.

पहले पूरा मामला समझिए

अमेरिका में राजनीतिक बंदी अकबर लकिस्तानी ने एक केस दाखिल किया था. लाकिस्तानी का कहना था कि उस पर ईरान में अत्याचार किए गए. उसे जबरन ईरान में बंधक बनाया गया और जेल में रखा गया. उसे जेल में सरकार के इशारे पर प्रताड़ित किया गया. लाकिस्तानी ने ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई को इस मुकदमे में मुख्य आरोपी बनाया था.

कोर्ट ने जब ईरान सरकार को इसको लेकर नोटिस जारी किया, तो सरकार की तरफ से कोई मौजूद नहीं हुआ. इसके बाद कोर्ट में सबूत के आधार पर लंबी सुनवाई चली. कोर्ट ने सुनवाई के दौरान तथ्यों के आधार पर एक फैसला दिया.

कोर्ट ने खामेनेई को दोषी ठहराते हुए उन पर 12 अरब रुपए का जुर्माना लगाया. ये सभी पैसे लाकिस्तानी को देने के लिए कहा, लेकिन जब लाकिस्तानी ने कहा कि ये पैसे ईरान से लेना आसान नही है, तो कोर्ट ने एक और आदेश दिया. कोर्ट ने कहा कि अमेरिका की सरकार आधी रकम की भरपाई करेगी. बाकी के पैसे वसूलने का भी प्रयास करेगी.

कौन है अकबर लाकेस्तानी

अकबर लाकेस्तानी ईरान के सैन्य विभाग में रह चुके हैं. ईरान और इराक जंग के दौरान लाकिस्तानी ने इराक के खिलाफ जंग भी लड़ा. दोनों देश के बीच जब जंग थम गया, तब लाकिस्तानी अजरबैजान पहुंच गए. यहां पर राजनीति करने लगे. इसी दौरान लाकिस्तानी वीजा पर अमेरिका चले गए.

अमेरिका में लाकेस्तानी ने नागरिकता भी ले ली. लाकेस्तानी जब अमेरिकी नागरिकता लेकर ईरान पहुंचे, तब उन पर शिकंजा कस गया. लाकेस्तानी को ईरान ने दोहरी नागरिकता के आरोप में गिरफ्तार कर लिया.