Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
असम की महिलाओं की 'बड़ी बैसाखी'! 40 लाख लाभार्थियों के खाते में आएंगे ₹9,000; CM हिमंत सरमा ने महिला... दिल्ली के नाम ऐतिहासिक रिकॉर्ड! बनी देश की पहली 'रिंग मेट्रो' वाली राजधानी, पीएम मोदी ने 71.5 किमी ल... Punjab Budget 2026: 'मुख्यमंत्री मावां-धियां सत्कार योजना' शुरू, महिलाओं को मिलेंगे ₹1000 और SC महिल... Arvind Kejriwal in Gujarat: गांधीनगर में अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान, बोले- "भ्रष्टाचार खत्म करने क... Kanpur News: कानपुर में फॉरेंसिक साइंटिस्ट की सरेआम पिटाई, तीन महिलाओं ने बीच चौराहे पर किया हमला; प... UP News: उत्तर प्रदेश में गूगल मैप की बड़ी लापरवाही, गलत नेविगेशन के कारण नाले में गिरी तेज रफ्तार क... दिल्ली की रफ्तार को लगा 'पंख'! सीएम रेखा ने किया नए मेट्रो कॉरिडोर का उद्घाटन; कनेक्टिविटी में आएगा ... Tamil Nadu Assembly Election 2026: AIADMK चीफ पलानीस्वामी ने DMK-कांग्रेस गठबंधन को घेरा, बोले- "गठब... Karnataka Crime News: शादी के नाम पर जबरन धर्म परिवर्तन और लूट! कर्नाटक की महिला ने पति पर लगाए गंभी... मलेरिया नियंत्रण की दिशा में इस खोज की बहुत मदद मिलेगी

महेश बाबू और प्रियंका की नई फिल्म का नाम ‘वाराणसी’! दोनों एक्टर्स का फर्स्ट लुक आया सामने, फैंस हुए क्रेजी

एसएस राजामौली की अपकमिंग फिल्म को लेकर चर्चा काफी बढ़ गई है, काफी वक्त से फिल्म के कई टाइटल सामने आ रहे थे, लेकिन अब ग्लोब ट्रॉटर इवेंट की शुरुआत में ही फिल्म का टाइटल अनाउंस कर दिया गया है. महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा स्टारर इस फिल्म का टाइटल वाराणसी होने वाला है. साथ ही महेश बाबू और प्रियंका का भी लुक सामने आ गया है, जो कि काफी कमाल का है, इवेंट से वीडियो सामने आने लगे हैं और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.

महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा की अपकमिंग फिल्म जिसे लोग ग्लोब ट्रॉटर या एसएसएमबी 29 के नाम से जान रहे थे, अब उसका ऑफिशियल टाइटल सामने आ गया है. इस 1000 करोड़ी फिल्म का टाइटल वाराणसी होने वाला है. कुछ वक्त पहले इस नाम को लेकर चर्चा हो रही थी. इस इवेंट को लेकर लोगों में काफी एक्साइटमेंट थी, जो कि हैदराबाद के बाहरी इलाके रामोजी फिल्म सिटी में ऑर्गेनाइज किया गया है.

एक्टर्स का लुक आया सामने

इवेंट की शुरुआत हो चुकी है, जहां लोगों की काफी भीड़ इकट्ठा हुई है. सामने ही एक बड़ा स्क्रीन भी लगा हुआ है, जिसमें महेश बाबू एक बैल की सवारी करते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो में वो खून से लथपथ हैं और उनके हाथ में त्रिशूल है. वहीं एक वीडियो और सामने आई है, जिसमें प्रियंका चोपड़ा मंदाकिनी और पृथ्वीराज सुकुमारन कुंभा के रोल में नजर आएंगे.

लोगों में दिखी एक्साइटमेंट

फिल्म को लेकर फैंस में काफी एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है, इवेंट के शुरू होने से पहले लोगों का वीडियो सामने आ रहा था, जिसमें लोगों की भीड़ वेन्यू की तरफ जाते दिख रही है. इवेंट में फिल्म के सभी सितारे शामिल हुए हैं. महेश बाबू की पत्नी भी इवेंट में सिरकत की हैं. इवेंट के वेन्यू को वाराणसी के घाटों की तरह बनाया गया है.