Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, जंतर-मंतर पर ढोल-नगाड़ों संग जश्न; सीजेपी ने बताया 'लोकतं... अड़ियल रवैया पड़ा भारी! पेपर लीक बवाल के 36 दिन बाद क्यों हुआ धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा? समझें 5 ब... 'झुकती है दुनिया...': धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर Gen-Z का जश्न, अभिजीत दीपके ने... Jantar Mantar NEET Protest: जंतर-मंतर पर भयंकर बवाल! 130 पुलिसकर्मी और 65 छात्र घायल, 15 FIR दर्ज; 3... Bihar Bandh Patna Clash: पटना के डाकबंगला चौराहे पर पुलिस और छात्रों में झड़प; पथराव व लाठीचार्ज के ... NEET Paper Leak Movement: देशव्यापी हुआ नीट विरोध आंदोलन! दिल्ली, बिहार और उत्तराखंड में पुलिस-छात्र... Education Minister Resignation Update: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र... Ranchi AISA Protest: दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर AISA... Jharkhand Teacher ACP MACP News: झारखंड के प्रारंभिक शिक्षकों को नहीं मिलेगा ACP और MACP का लाभ, हेम... Jharkhand Teacher Association Protest: ACP-MACP न मिलने पर भड़के झारखंड के प्राथमिक शिक्षक, सुप्रीम ...

बड़वानी में MSP को लेकर किसान के बिगड़े बोल, विरोध प्रदर्शन में दिया विवादित बयान

बड़वानी : जिले की खेतिया कृषि उपज मंडी में किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी रहा. इस दौरान एमएसपी को लेकर एक किसान ने विवादित बयान दे दिया. कहा कि ऐसे हालात रहे तो बेटे को आतंकवादी बना दूंगा. इसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने किसानों को समझाया कि इस तरह के विवादित बयान से उनपर कार्रवाई हो सकती है. वहीं, MSP को लेकर उनकी मांग पर जांच का आश्वासन दिया.

MSP पर खरीदी नहीं होने का आरोप

किसानों का आरोप है कि खेतिया कृषि मंडी में एमएसपी पर खरीद नहीं हो रही है. व्यापारियों द्वारा लगातार कम दाम की बोली लगाए जाने से किसान सुबह से ही मंडी गेट पर डटे रहे. कड़ाके की ठंड के बावजूद किसान खुले आसमान के नीचे रातभर बैठे रहे और अपनी मांगों पर अड़े रहे. किसानों का कहना था कि जबतक सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद सुनिश्चित नहीं करती और मंडी में मनमानी बोली बंद नहीं होती, तब तक आंदोलन नहीं रुकेगा.

किसान के बिगड़े बोल, कही दी ये बात

देर रात मौके पर पहुंचे अपर कलेक्टर, एसडीओपी, मंडी सचिव और पुलिस अधिकारियों ने किसानों को समझाने की कोशिश की, मगर किसानों ने साफ कहा कि न्याय मिलने से आंदोलन खत्म होगा. इसी दौरान गुस्से में एक किसान ने अधिकारियों से कहा, ” इतने कम भाव मिलने से उसकी जिंदगी बर्बाद गई है, और हालात ऐसे ही रहे तो बेटे को आतंकवादी बना दूंगा.” किसान के इस बयान से अधिकारी नाराज भी हो गए और समझाइश देते हुए कहा कि ऐसी बयानबाजी पर कार्रवाई हो सकती है. जैसे तैसे मामला शांत हुआ और अधिकारियों ने किसानों की शिकायत पर जांच और उचित समाधान का आश्वासन दिया.

अत्यधिक बारिश से फसलें हुई बर्बाद

इस वर्ष अत्यधिक बारिश से फसलें बर्बाद होने के बाद किसानों को खासा नुकसान हुआ है. वहीं, किसानों का आरोप है कि मंडियों में मक्का, ज्वार और अन्य फसलों के कम दाम मिलने से उनपर संकट और बढ़ गया है. खेतिया मंडी में मक्का बेचने पहुंचे किसानों को केवल 6-7 रु प्रति किलो तक की बोली लगाई जा रही है, जिसके विरोध में किसानों ने पहले सड़क पर मक्का फेंककर भी विरोध जताया था.