Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Census 2027 India Update: जनगणना 2027 की तैयारी अंतिम दौर में; 1 अप्रैल से शुरू होगा पहला चरण, जाति ... पश्चिम बंगाल में कांग्रेस उम्मीदवार का नाम SIR लिस्ट से गायब; कलकत्ता हाई कोर्ट ने कहा- अब सीधे सुप्... LPG Crisis in India Update: संकट के बीच भारत पहुंच रहे LPG के दो विशाल जहाज; लदा है 94,000 टन गैस, म... Delhi-Agra Highway Accident: दिल्ली-आगरा हाईवे पर रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा; पुल की रेलिंग तोड़... Mumbai Dabbawala Service Closed: मुंबई में 6 दिन नहीं पहुंचेगा टिफिन; 4 अप्रैल तक डब्बेवालों की सर्व... 'घर में अकेली थी किशोरी, अंदर घुसे ASI और...'; पुलिस अधिकारी पर गंभीर आरोप, जांच शुरू Delhi-NCR Rain Update Today: दिल्ली-NCR में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश; 14 राज्यों में मौसम का अलर... Bhopal Hotel Owner Murder News: भोपाल में 'बेटा' कहने पर भड़का युवक; होटल मालिक की चाकू से गोदकर बेर... Sonia Gandhi Court Case Update: सोनिया गांधी से जुड़े 50 साल पुराने केस पर कोर्ट की टिप्पणी; 'आधी सद... Indian Rupee Value Today 2026: रुपया अब तक के सबसे निचले स्तर पर! डॉलर के मुकाबले ₹95 के पार, करेंसी...

100 करोड़ नहीं, 150 करोड़ नहीं… संजू सैमसन को राजस्थान रॉयल्स ने दिया है इतना पैसा

पिछले कुछ दिनों से संजू सैमसन का नाम चर्चा में है. और, उसकी वजह है उनकी विंडो ट्रेडिंग. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, CSK रवींद्र जडेजा और सैम करन की जगह संजू सैमसन को राजस्थान रॉयल्स से ट्रेड कर सकती है. उम्मीद के मुताबिक ये ट्रेड डील हकीकत में तब्दील हुई तो ये पहली बार होगा जब संजू सैमसन IPL में पीली जर्सी में खेलते दिखेंगे. अब बड़ा सवाल ये है कि CSK में जाने से पहले संजू सैमसन राजस्थान रॉयल्स से कितना पैसा कमाकर जाएंगे? ये रकम 100 करोड़ या 150 करोड़ की नहीं बल्कि कुछ और ही है.

राजस्थान रॉयल्स के लिए कितने सीजन खेले?

संजू सैमसन और राजस्थान रॉयल्स का साथ कुल मिलाकर 11 सीजन का रहा है. वो पहले 2013, 2014 और 2015 सीजन के लिए राजस्थान रॉयल्स से जुड़े. फिर 2018 से वो लगातार IPL 2025 तक राजस्थान रॉयल्स से जुड़े रहे. संजू सैमसन ने IPL में अपना डेब्यू 2012 सीजन में KKR के लिए किया था. उसके बाद वो 2016 और 2017 सीजन दिल्ली फ्रेंचाइजी से खेले.

11 सालों में राजस्थान रॉयल्स से कितना पैसा कमाया?

साफ है कि अपने 15 साल के IPL करियर में संजू सैमसन 11 साल सिर्फ राजस्थान रॉयल्स से खेले हैं. मगर इन 11 सालों में उन्होंने राजस्थान रॉयल्स से कितना पैसा कमाया है? राजस्थान रॉयल्स से हुई उनकी कुल कमाई 11 सालों में 93 करोड़ रुपये रही है. इसमें सबसे ज्यादा एक सीजन में 18 करोड़ रुपये उन्होंने IPL 2025 में कमाए हैं.

कब-कब राजस्थान से कितना मिला पैसा?

2013 में राजस्थान रॉयल्स ने संजू सैमसन को जब खुद से जोड़ा था, तब उसने उन्हें 1 करोड़ रुपये दिए थे. उसके बाद अगले दो सीजन उन्हें 4-4 करोड़ रुपये मिले. 2 साल के अंतराल के बाद 2018 में जब वो फिर से राजस्थान रॉयल्स से जुड़े तो उन्हें 8 करोड़ रुपये दिए गए. यही रकम उन्हें अगले तीन सीजन में भी मिली. IPL 2022 में संजू सैमसन के पैसे को बढ़ाकर 14 करोड़ रुपये किया गया. और ये रकम उन्हें IPL 2024 तक राजस्थान रॉयल्स से मिली. जबकि IPL 2025 में उन्हें 18 करोड़ रुपये दिए गए.

CSK हो सकती है सैमसन की चौथी IPL टीम

राजस्थान रॉयल्स से कुल 93 करोड़ रुपये की कमाई करने के बाद संजू सैमसन के अब चेन्नई सुपर किंग्स में जाने की खबरें हैं. ऐसा होने पर चेन्नई सुपर किंग्स IPL में उनकी चौथी टीम होगी.