Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामला: CCTV में कैद हुआ आरोपियों का 'प्लान', 40 दिन में की 70 बार चोरी राज नगर एक्सटेंशन में मौत का रहस्य: पार्टी के दौरान बालकनी से गिरा युवक, पुलिस ने दोस्तों को लिया हि... मुरादाबाद में बड़ा साइबर फ्रॉड गिरोह गिरफ्तार: 'ऑपरेशन Cy-वज्र' के तहत पुलिस ने किया बड़ा खुलासा गाजियाबाद हैवानियत: मासूम बच्ची के मर्डर केस में बड़ा खुलासा, आवारा कुत्ते ने ढूंढ निकाला शव Moradabad Stunt Video: बारिश में चलती स्कूटी पर खड़ा होकर डांस, पुलिस कर रही वाहन नंबर से पहचान छतरपुर हत्याकांड: जंगल में मिला युवक का शव, गला घोंटकर की गई हत्या; पत्नी पर साजिश का आरोप रूस ने मिसाइल दागे तो यूक्रेन का ड्रोन हमला Girija Raut Case: बहू ने विनायक राउत के परिवार पर लगाए सनसनीखेज आरोप, तांत्रिक फिरोज शेख गिरफ्तार ताइवान में हजारों लोग सुरक्षित स्थानों पर सात अक्टूबर के अपराधियों को याद रखा है इजरायल ने

कलेक्टर की जबरदस्त सर्जिकल स्ट्राइक, आदेशों की अवहेलना पर एक दर्जन पटवारी, रोजगार सहायक और सचिव सस्पेंड

मुरैना: मुरैना में कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ ने बड़ा एक्शन किया है। कलेक्टर के आदेश की अवहेलना करने वालों पर जबरदस्त गाज गिरी है। एक दर्जन के करीब पटवारी, रोजगार सहायक और सचिव को सस्पेंड किया गया है। आदेश का उल्लघंन करने वालों को बडी सजा भुगतनी पड़ी है।

दरअसल कलेक्टर ने सोमवार और गुरुवार को पटवारियों के लिए पंचायत भवन पर उपस्थित रहने आदेश दिए थे, पंचायत सचिव और जीआरएस को भी पंचायत में ही मौजूद रहने के आदेश थे। लेकिन इन सभी ने आदेशों को दरकिनार किया । जिसके बाद कलेक्टर की सर्जिकल सट्राइक हुई है।

कलेक्टर ने बकायदा वीडियो काल करके इनसे वर्तमान लोकेशन पूछी, वीडियो काल पर ही इनकी सारी स्थिति जानी और तत्काल सस्पेंड कर दिए। लापरवाही बरतने वाले पटवारी, रोजगार सहायक और सचिव को सस्पेंड कर दिया गया है। कार्रवाई के बाद लापरवाह कर्मचारियों में हड़कंप मचा है