Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ujjain News: बाबा महाकाल के दरबार में फिर पहुंचे अभिनेता सुनील शेट्टी, भस्म आरती में शामिल होकर लिया... MP Crime News: अशोकनगर में चल रही थी करोड़ों की ड्रग्स फैक्ट्री, पुलिस को नहीं लगी भनक; छापेमारी में... MP Census 2027 Date: मध्य प्रदेश में जनगणना 2027 की तारीखों का ऐलान, जानें कितनी 'हाईटेक' होगी आबादी... CM Mohan Yadav News: सीएम मोहन यादव को झंडे दिखाने पर गिरफ्तारी, हवालात में रहने के कारण छूटी नाबालि... Khandwa News: खंडवा में गौशाला बनी शमशान, भूख-प्यास से 16 गायों की मौत; मैदान में बिखरे मिले शव बड़ी कार्रवाई: जेल के अंदर चल रहे 'खेल' का पर्दाफाश, जेल से छूटते ही बंदी ने की शिकायत, आरोपी सिपाही... Swachh Survekshan 2026: इंदौर में स्वच्छता के सातवें आसमान की तैयारी, पानी की किल्लत के बीच रैंकिंग ... IRCTC Travel Insurance: 45 पैसे के इंश्योरेंस का बड़ा कमाल, ट्रेन हादसे में मौत के बाद पीड़ित परिवार... Wife Viral Video: पत्नी ने तोड़ा सात फेरों का वादा, पति की करतूत का गुपचुप बनाया वीडियो और फिर पहुंच... Gen MM Naravane Book: जनरल नरवणे की किताब ‘फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी’ पर बढ़ी हलचल, दिल्ली पुलिस पेंगुइ...

लाडली बहनों के लिए बड़ी खुशखबरी: इस दिन खाते में आएंगे 1500 रुपए, जानें अपडेट

भोपाल : मध्य प्रदेश की 1 करोड़ 26 लाख लाड़ली बहनाओं के लिए खुशखबरी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार जल्द ही लाड़ली बहना योजना की 30वीं किस्त जारी करने जा रही है। इस बार योजना के तहत महिलाओं के खातों में 1250 रुपए की जगह 1500 रुपए भेजे जाएंगे। सीएम मोहन यादव ने पिछले महीने ही इसका ऐलान किया था कि नवंबर से बहनों को बढ़ी हुई राशि दी जाएगी।

सरकार हर महीने लगभग 12 तारीख को राशि ट्रांसफर करती है। सूत्रों के अनुसार, इस बार भी 12 नवंबर को लाड़ली बहना योजना की 30वीं किस्त जारी की जा सकती है। मुख्यमंत्री मोहन यादव सिंगल क्लिक से प्रदेश की 1.26 करोड़ लाड़ली बहनों के बैंक खातों में राशि ट्रांसफर करेंगे।

नर्मदापुरम से जारी होगी राशि

मिली जानकारी के अनुसार, इस बार मुख्यमंत्री मोहन यादव नर्मदापुरम जिले से राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान लाड़ली बहनाओं को यह राशि जारी कर सकते हैं। गौरतलब है कि पिछली यानी 29वीं किस्त 12 अक्टूबर को श्योपुर जिले में आयोजित महिला सम्मेलन से जारी की गई थी, जिसमें 1.26 करोड़ बहनों के खातों में 1250 रुपए की दर से कुल 1541 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए गए थे। लाड़ली बहना योजना के तहत मोहन सरकार का लक्ष्य है कि महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जाए।