Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बॉयोमैट्रिक जांच में शामिल लोग साजिश में शामिल कई खनन पट्टे आवंटित किये केंद्र सरकार ने आरक्षण खत्म करने की साजिश है यहः जयराम रमेश विपक्ष के निशाने पर सीएम मोहन यादव पैंतीस सौ करोड़ नकद और कोई हिसाब किताब नहीं भ्रष्टाचार का नया व्याकरण और सत्ता का मौन Lohardaga Fire News: कुडू में फर्नीचर शोरूम में लगी भीषण आग; 15 लाख का सामान जलकर खाक Jharkhand Health Department: रिम्स में मेडिकल एडमिशन में अनियमितता; स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर C... Car Fire Incident NH-33: हजारीबाग से रांची जा रही कार में अचानक लगी आग; परिवार के चार सदस्य सुरक्षित Jharkhand Health News: अवैध नर्सिंग होम और अल्ट्रासाउंड सेंटर्स पर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का ...

बीना विधायक निर्मला सप्रे की मुश्किलें बढ़ीं! हाई कोर्ट ने जारी किया नोटिस, विधायकी पर लटकी तलवार, क्या जाएगी कुर्सी?

जबलपुर। मध्य प्रदेश की विधानसभा सीट बीना से विधायक निर्मला सप्रे ने कांग्रेस की सदस्यता त्याग कर भाजपा का दामन थाम लिया था। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण भी कर ली थी।

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने मध्यप्रदेश विधानसभा के सभापति के समक्ष निर्मला सप्रे की विधायकी को निरस्त करने के लिए जो याचिका प्रस्तुत की थी, उसका निराकरण सभापति नरेंद्र सिंह तोमर द्वारा अब तक नहीं किया गया है। सभापति द्वारा निर्णय नहीं लिए जाने के कारण उमंग सिंघार ने हाईकोर्ट की शरण लेते हुए याचिका दायर की गई है और यह मांग की है कि निर्मला सप्रे की विधानसभा सदस्यता रद्द की जाए।