Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...

विजय शर्मा बोले- तेजस्वी का नौकरी वाला वादा सिर्फ सत्ता पाने के लिए, राहुल गांधी के फेक वोटिंग बयान पर भी दिया जवाब

रायपुर: प्रदेश के डिप्टी सीएम और गृहमंत्री विजय शर्मा ने बिहार चुनाव समेत कई मुद्दों पर मीडिया के सामने अपनी बात रखी. तेजस्वी यादव के नौकरी वाले वादे का साथ ही राहुल गांधी के फेक वोटिंग जैसे दावों पर भी अपनी बात रखी.

बिहार चुनाव और तेजस्वी यादव पर टिप्पणी: विजय शर्मा ने बिहार चुनाव पर कहा कि तेजस्वी यादव बिना सोच-समझ के वादे कर रहे हैं. तेजस्वी यादव कह रहे हैं कि हर घर में एक नौकरी देंगे, यानी 2 करोड़ नौकरियां देंगे. यह वादा पूरी तरह अव्यवहारिक है. जनता अब समझ चुकी है कि यह सब सिर्फ सत्ता पाने के लिए कहा जा रहा है.

राहुल गांधी के फेक वोटिंग वाले बयान पर प्रतिक्रिया: राहुल गांधी पर विजय शर्मा ने कहा कि, SIR इसलिए ही तो होता है. अगर मतदाता सूची का शुद्धिकरण (Voter List Purification) हो, तो ऐसे आरोपों की जरूरत नहीं पड़ेगी. राहुल गांधी जी को SIR (Special Intensive Revision (SIR) का विरोध नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे ही मतदाता सूची सही होती है.

सेना और राजनीति पर बोले विजय शर्मा: विजय शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी को सेना को राजनीति से जोड़ना बंद करना चाहिए. उन्होंने कहा, सेना का धर्म केवल सैन्यधर्म है. राहुल गांधी बड़े नेता हैं, लेकिन उन्हें भारत के संस्थानों और सेना का सम्मान करना चाहिए. सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक या किसी भी सैन्य कार्रवाई पर सवाल उठाना देश की गरिमा को ठेस पहुंचाता है.”

नक्सलवाद पर कड़ा संदेश: राज्योत्सव के समापन पर उपराष्ट्रपति ने नक्सलियों को हथियार छोड़ने की अपील की थी. इस पर विजय शर्मा ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार दोनों नक्सलियों के पुनर्वास के पक्ष में हैं. पूरा भारत यही अपील कर रहा है. जो नक्सली आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटना चाहते हैं, उनका स्वागत है. जो हथियार लेकर हिंसा करेंगे, उन्हें किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा.