Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...

सूट-बूट में आए युवकों ने शादी में मचा दी खलबली! CCTV फुटेज देख पुलिस भी हिल गई

अमृतसर: एक मैरिज पैलेस में उस समय हड़कंप मच गया जब सूट बूट में आए युवक बड़ा कांड कर गए। जानकारी मिली है कि, अमृतसर-वल्ला बाईपास स्थित एक मैरिज पैलेस मैरी बेला में शादी शमारोह चल रहा था। इस दौरान सूट-बूट पहन कर 2 युवक आए और गहनों शगुन के पैसों का बैग चुराकर मौके से फरार हो गए। बैग में 3 सोने अंगुठियां और 6-7 लाख कैश और शगुन के पैसे थे।

इस दौरान परिवार खुशियां मना रहा था कि अचानक शाम करीब 5.30 बजे बैग के गायब होने से हड़कंप मच गया। जब परिवार वालों ने पैलेस की सीसीटीवी फुटेज चैक करवाई तो देखकर सब दंग रह गए। बताया जा रहा है कि, काफी मशक्कत के बाद आरोपियों का पता चला क्योंकि वह पूरी तरह तैयार होकर शादी में आए। जानकारी के मुताबिक, एक युवक जोकि सूट बूट पहनकर आया और बैग उठाकर भागता हुआ दिखाई दिया।

दोनों परिवार वालों ने इन्हें पहचानने से मना कर दिया। जिसके बाद पता चला कि ये चोरी की नीयत से ही आए थे। हैरानी की बात ये है कि, दोनों आरोपी आधे घंटे तक शादी में घूमते रहे और बड़ी चलाकी से बैग चुराकर मौके फरार हो गए। हैरानी की बात ये है कि, इस दौरान बैग के पास 3 महिलाएं आपस में बातचीत कर रही थी। पीड़ित परिवार ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी है। फिलहाल पुलिस ने सीसीटीवी मामले के आधार पर जांच कर रही है।