Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा 'अलर्ट'; क्या अब कभी... MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवा... दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा 'CCTV फुटेज' दे... Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आ... ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मच... Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के 'प्रोजेक्ट चीत... उज्जैन में साध्वी का 'महा-साजिश' फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ... होटल के बंद कमरे में 'खूनी खेल'! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईव... Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण... भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले 'प्रेग्नेंट' बताया, फिर निकला ट्यूमर; इल...

PR के नाम पर करोड़ों रुपए की ठगी करने पर फंसा इमीग्रेशन मालिक, Court ने सुनाया ये फैसला

मोगा: करोड़ों रुपए की ठगी करने के आरोपों में घिरे इमीग्रेशन सैंटर संचलाक की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। माननीय जिला एवं अतिरिक्त सैशन जज की अदालत ने करोड़ों रुपए की ठगी करने वाले थाना निहाल सिंह वाला पुलिस की ओर से नामजद किए गए इमीग्रेशन संचालक की और से माननीय अदालत में लगाई गई जमानत की अर्जी को नामंजूर कर दिया है।

माननीय अदालत की ओर से शिकायतकर्त्ता पक्ष के वकीलों एडवोकेट अनिष कांत शर्मा, एडवोकेट शिवचरण सिंह गिल और एडवोकेट राजकुमार नागर की इस मामले में सुनवाई के दौरान अदालत में पेश की गई दलीलों के आधार पर आरोपों में घिरे इमीग्रेशन सैंटर संचालक की जमानत अर्जी को नामंजूर किया है। इस मामले में शिकायतकर्त्ता इंद्रजीत सिंह की ओर से विदेश में पी.आर. के नाम पर उनसे करोड़ों रुपए की ठगी करने का आरोप लगाते हुए इमीग्रेशन सैंटर संचालक नवजोत सिंह बराड़ के खिलाफ जिला पुलिस मुखी को शिकायत की थी। जिस पर पुलिस की ओर से आरोपी के खिलाफ 12 जून 2025 को थाना निहाल सिंह वाला पुलिस की ओर से बनती विभिन्न धाराओं के अधीन मामला दर्ज किया गया था।