Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बापटला बीच पर मिला शिवलिंग पीठम और मूर्तियां; लहरों के साथ बहीं या जमीन से निकलीं? जांच में जुटा प्र... रीलबाजी की सनक पड़ी भारी: ग्वालियर में 3400 किस वाली कार का कटा चालान, मालिक से मौके पर साफ करवाए लि... वंदे मातरम् विवाद पर ओवैसी का बयान: 'संविधान की शुरुआत हम भारत के लोग से होती है', बीजेपी-कांग्रेस म... दिल्ली में ₹35 प्रति किलो बिकेगा प्याज: केंद्र सरकार ने चलाया 'कांदा एक्सप्रेस', NAFED और NCCF स्टोर... इस्लामाबाद के PIMS अस्पताल में भीषण आग: AC कंप्रेसर फटने से 15 नवजात बच्चों की जिंदा जलकर मौत, PM शह... बिना आंदोलन के भी यह काम हो सकता था मॉस्को में रूसी राष्ट्रपति पुतिन से मिले विदेश मंत्री जयशंकर बलात्कार के दोषी राम रहिम को 21 दिनों का फर्लो ऑनलाइन धतूरा बेच रहे कई कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई प्याज और चीनी के दाम सरकार पर अतिरिक्त बोझ

Punjab Roadways के ड्राइवर की मौत, सड़क पर मचा हड़कंप, पढ़ें पूरी खबर

कुराली: पंजाब रोडवेज बस के ड्राइवर और एक महिंद्रा पिकअप चालक के बीच झगड़े के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें बस चालक की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, चंडीगढ़ से जालंधर जा रही पंजाब रोडवेज की बस के ड्राइवर का रास्ते में एक महिंद्रा गाड़ी चालक से गाड़ी चलाने को लेकर विवाद हो गया। दोनों के बीच बहस इतनी बढ़ गई कि महिंद्रा चालक ने बस ड्राइवर पर रॉड से हमला कर दिया।

हमले में बस ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे मोहाली फेज-6 सिविल अस्पताल रेफर कर दिया। वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक बस चालक की पहचान जगजीत सिंह के रूप में हुई है, जो अमृतसर निवासी था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।