Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
प्रयोगशाला में विकसित रीढ़ ठीक होने में सक्षम Election Commission: दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड समेत 23 राज्यों में कब लागू होगा SIR? चुनाव आयोग ने ... India-UAE Relations: AI समिट के बहाने भारत-यूएई रिश्तों को नई रफ्तार, पीएम मोदी से मिले क्राउन प्रिं... Delhi Politics: दिल्ली की जनता को फिर याद आए अरविंद केजरीवाल! आम आदमी पार्टी ने बीजेपी सरकार की कार्... Bihar Politics: राज्यसभा की 5 सीटों के लिए बिछी सियासी बिसात, पांचवीं सीट के लिए ओवैसी (AIMIM) बनेंग... Atal Canteen: गरीबों को भरपेट भोजन देने का संकल्प! दिल्ली के कृष्णा नगर से 25 नई 'अटल कैंटीनों' का भ... Vaishno Devi to Shiv Khori: मां वैष्णो देवी से शिवखोड़ी की यात्रा हुई आसान, हेलीकॉप्टर से सिर्फ 20 म... गुणवत्ता के लिए ऑथेंटिसिटी लेबल बनेः नरेंद्र मोदी बिना अनुमति देश नहीं छोड़ने का दिया आश्वासन यह मामला हमेशा के लिए नहीं चल सकता

पाक डोंकर मिट्ठू को लेकर खुले बड़े राज, डंकी लगा रहे युवकों को बंदी बना…

जालंधर: डंकी के जरिए बड़े देशों में पहुंचाने का लालच देकर तेहरान में बंधक बना फिरौती मांगने वाले गिरोह का नैटवर्क पंजाब और हरियाणा में फैल चुका है। यहां तक पंजाब के बंधक बनाए गए लोगों के पैसे जालंधर से उठवाए जाते हैं जबकि हरियाणा के कई शहरों में हुंडी खुद को आढ़ती बता कर बंधकों के परिजनों से पैसे मंगवा कर क्रिप्टो एप के जरिए डोंकर मिट्ठू तक पैसे पहुंचा रहे हैं।

पाकिस्तान के गुजरावाला के रहने वाला मिट्ठू इस समय इटली में है लेकिन उसका पुरा गैंग तेहरान के अलावा थाईलैंड, दुबई और बेलारुस में एक्टिवा है। यहीं पर बड़े देशों में जाने वाले पंजाब और हरियाणा के लोगों को बंधक बनाया जाता है। तेहरान में ज्यादातर को स्टे के नाम पर लोगों को घरों में बंधक बनाने के लिए एक क्लाइंट को मिट्ठू पांच हजार यूरो देता है जबकि वह बंधकों को रिहा करने के लिए भारतीय कंरसी के हिसाब से 20 लाख रुपए प्रति व्यक्ति वसूलता है।

पंजाब के जिन लोगों को बंधक बनाया जाता है, उनके परिजनों को मारपीट की वीडियो दिखाकर जो पैसे वसूले जाते हैं, वह जालंधर के अलग अलग इलाकों में लिए जाते हैं और फिर पंजाब का हुंडी उक्त रकम हरियाणा के भेवें, कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, चीका में हुंडी के पास पहुंचाता है। वहां के कुछ हुंडी (हवाला कारोबारी) खुद को आढ़ती बता कर यह धंधा कर रहे हैं जो क्रिप्टो एप के जरिए मिट्ठू डोंकर तक पैसे पहुंचा देते हैं।

हाल ही में डोंकर मिट्ठू की एक आडियो क्लिप भी सामने आई है जिसमें वह पंजाब के परिवार को बंधक को छोड़ने के लिए लाखों रुपयों की डिमांड कर रहा है। उस क्लिप में बंधक बनाए परिवार का एक रिश्तेदार मिट्ठू से बहस करता है तो वह परिवार और को बच्चों समेत मारने की धमकी देता है लेकिन इसी बीच एक महिला बीच में आकर मिट्ठू की मिन्नतें करके पैसे देने का भरोसा देती है जिसके बाद मिट्ठू जल्द पैसे देने की बात करके फोन काट देता है। ऐसे कई परिवार मिट्ठू के गैंग द्वारा तेहरान में बंधक बना रखे हैं जबकि अब थाईलैंड, दुबई और बेलारूस में भी सेफ (बंधक बनाना) लगनी शुरू हो गई है।