Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
इंदौर में फर्जी आधार कार्ड बनाकर नाबालिगों की शादी कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार दतिया उपचुनाव में करारी हार के बाद बीजेपी का कड़ा एक्शन, जिलाध्यक्ष सहित पूरा जिला संगठन तत्काल प्रभ... JPSC परीक्षा धांधली में बड़ा खुलासा: 14 गिरफ्तारियों से खुलीं 3 परतें, CID जांच के दायरे में JPSC अध... Maharashtra CCMP Row: होम्योपैथी डॉक्टरों के पंजीकरण पर बढ़ा विवाद, स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित मुजफ्फरपुर रेड लाइट एरिया में सनसनी: लखनऊ की 22 वर्षीय डांसर का फंदे से लटका मिला शव, FSL टीम जांच म... श्रीलंका में भारत का पहला अभ्यास सत्र: हेड कोच गंभीर ने फील्डिंग पर दिया जोर, जानिए क्यों सिरदर्द बन... नमित मल्होत्रा की 'रामायण' में माता सीता के लुक पर विवाद, साई पल्लवी के समर्थन में उतरीं अभिनेत्री स... ब्रिटेन की राजनीति में बढ़ेगा मुसलमानों का दबदबा! 2029 के चुनाव में 78 से ज्यादा सीटों पर मुस्लिम वो... डिजिटल गोल्ड से चमकेगा भारत! GenZ बदलेगा ₹4.5 लाख करोड़ के ज्वेलरी मार्केट की तस्वीर, नेशनल गोल्ड बो... आई एजेंट्स ने साइबर सुरक्षा टेस्टिंग के दौरान बनाई फर्जी ऑनलाइन पहचान, यूके AI सिक्योरिटी इंस्टीट्यू...

आंध्र प्रदेश में भीषण हादसा: वेंकटेश्वर मंदिर में मची भगदड़, 9 श्रद्धालुओं की मौत से मचा कोहराम

आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले के काशीबुग्गा स्थित वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में भगदड़ की घटना सामने आई है, जिसमें 9 श्रद्धालुओं की मौत हो गई. वहीं, कई अन्य घायल हो गए. इनमें से कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है. सभी को इलाज के लिए नजदीकी अस्पातल में भर्ती कराया है. मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने हादसे पर दुख जताया है. मौके पर राहत बचाव का काम जारी है.

श्रीकाकुलम जिले के कासीबुग्गा स्थित वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में एकादशी के अवसर पर आज सुबह से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जमा होने लगी थी. मंदिर भक्तों से खचाखच भरा हुआ था. इस बीच अचानक वहां भगदड़ मच गई. कई लोग नीचे गिरकर दब गए, जो भी श्रद्धालु नीचे गिरे वह दोबारा उठ नहीं सके. भीड़ उनके ऊपर से भागते हुए गुजर गई. घटना के बाद पूरे मंदिर परिसर और आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया.

9 श्रद्धालुओं की मौत

लोगों ने जैसे-तैसे खुले स्थानों की तरफ भगाकर अपनी जान बचाई. इसके बाद मौके पर पहुंची भारी पुलिस बल ने कई अन्य लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद 9 लोगों को मृत घोषित कर दिया. वहीं, कई घायलों को भी अस्पताल में भर्ती कराया है, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है. इस पूरे हादसे में मृतकों की संख्या अभी और भी बढ़ सकती है.

हादसे पर CM चंद्रबाबू ने जताया दुख

घटना को लेकर सूबे के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने दुख जताया है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि वेंकटेश्वर मंदिर मंदिर में हुई भगदड़ की घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण हैं. मैं मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट करता हूं. आगे सीएम ने बताया कि मैंने अधिकारियों को घायलों को सर्वोत्तम इलाज देने और जनप्रतिनिधियों से घटनास्थल का दौरा करने के साथ राहत कार्यों पर निगरानी रखने के लिए कहा है.