Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran Nuclear Crisis 2026: ईरान के पास 10 परमाणु बम बनाने लायक यूरेनियम, IAEA प्रमुख राफेल ग्रॉसी ने ... मिडिल ईस्ट में फंसे भारतीयों के लिए 'ऑपरेशन होम'! एयर इंडिया और इंडिगो की स्पेशल फ्लाइट्स आज से शुरू... LPG Shortage in India: भारत में गैस किल्लत का असर फास्ट फूड इंडस्ट्री पर, McDonald’s-KFC में मेनू छो... Amazon AI Health Expert: अमेजन ने लॉन्च किया एआई डॉक्टर, घर बैठे मिलेगा डायबिटीज और स्किन केयर टिप्स... Sheetla Ashtami 2026: आज मनाया जा रहा है बसौड़ा, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और शीतला माता को बासी ... Eid 2026 Fashion Tips: ईद लुक को परफेक्ट बनाने के लिए ये 5 एक्सेसरीज हैं लाजवाब, कश्मीरी चूड़ियों और... पूर्णिया में रिश्तों का कत्ल! हैवान ससुर ने गर्भवती बहू से की दरिंदगी की कोशिश, फिर मार डाला; मुर्गी... मार्च में मई जैसी आग! दिल्ली में पारा 36°C के पार, राजस्थान-गुजरात में 'लू' का अलर्ट; पहाड़ों पर बर्... ग्रेटर नोएडा में फिर मातम: 13वीं मंजिल से कूदी MBA छात्रा! सुसाइड से पहले रात को हुई थी ये बात; परिव... Youtuber Pushpendra Murder Case: दिल्ली में यूट्यूबर पुष्पेंद्र की हत्या, शरीर के गायब अंगों ने उलझा...

BJP की धमकी पूरी! लैंड रेगुलराइजेशन बिल पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती, नेशनल कॉन्फ्रेंस को लेकर दिया बड़ा बयान

जम्मू-कश्मीर की पूर्व सीएम और पीडीपी मुखिया महबूबा मुफ्ती ने लैंड रेगुलराइजेशन बिल को लेकर उमर अब्दुल्ला की सरकार पर हमला बोला है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किए एक पोस्ट में उन्होंने लिखा, पीडीपी के लैंड रेगुलराइजेशन बिल, जिसे बीजेपी ने लैंड जिहाद बिल कहा था, उसको पारित होने से रोकने की बीजेपी की धमकी आज सत्तारूढ़ नेशनल कॉन्फ्रेंस सरकार ने ही पूरी कर दी है.

महबूबा मुफ्ती ने कहा कि मुख्यमंत्री, जिन्होंने पहले आश्वासन दिया था कि उनके नेतृत्व में पीडीपी की किसी भी जनहितैषी पहल को कोई बाधा नहीं आएगी, एक बार फिर अपने वादे से मुकर गए हैं. यह उनकी अधूरी गारंटियों और वादों की बढ़ती सूची में एक और यू-टर्न है. यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि गरीबों के सिर पर छत सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बनाए गए विधेयक को अब भूमि हड़पने के रूप में दिखाया जा रहा है. इससे भी ज्यादा दुख ये है कि इसे उसी सदन ने खारिज कर दिया जिस पर इन लोगों ने भारी भरोसा किया था और जिसे बमुश्किल एक साल पहले ही चुना था.

पीडीपी विधायक वहीद पारा ने क्या कहा?

बता दें कि मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पीडीपी विधायक वहीद पारा द्वारा पेश किए गए उस बिल को अस्वीकार कर दिया, जिसमें राज्य और खाचरिय की जमीन पर मालिकाना हक को मान्यता देने की मांग की गई थी. उन्होंने कहा, सरकार अवैध कब्ज़े को वैध नहीं बना सकती है. सीएम उमर ने वहीद पारा से विधेयक वापस लेने के लिए कहा. उन्होंने कहा कि ऐसा कदम मौजूदा कानूनों के खिलाफ होगा. हम कब्जे को वैध नहीं बना सकते.

बीजेपी से डरता तो पीडीपी की तरह हाथ मिला लेता

हालांकि, पीडीपी विधायक ने विधेयक वापस लेने से इनकार किया. उन्होंने कहा कि सरकार इसे राजनीतिक वजहों से खारिज कर रही है. आप अपनी नीतियों के चलते इसे खारिज कर रहे हैं. बीजेपी इसे लैंड जिहाद कहती है. आप उनसे मत डरिए. इसके जवाब में सीएम उमर ने कहा, अगर बीजेपी से डरता तो पीडीपी की तरह हाथ मिला लेता, जैसे पीडीपी ने 2014 में किया था.