Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
रेवाड़ी के प्राचीन हनुमान मंदिर में घुसा चोर, CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस ने एक आरोपी को दबोचा हरियाणा में फिर सक्रिय हुआ मानसून: 17 और 18 अगस्त को पंचकूला, अंबाला समेत कई जिलों में भारी बारिश का... हरियाणा पुलिस दूरसंचार विंग में पूर्व सैनिकों के लिए SPO भर्ती: 20 हजार मानदेय, जानें जिलेवार शेड्यू... गांव की किराना दुकान बनेगी वाई-फाई केंद्र: 'पीएम-वाणी' योजना से गांवों में बढ़ेगी कनेक्टिविटी, दुकान... खनौरी बॉर्डर पर तनाव: वज्र वाहन, वाटर कैनन और भारी फोर्स तैनात; किसान बोले- रोके तो बॉर्डर पर ही दें... सोनीपत में रील का नशा पड़ा भारी: स्वतंत्रता दिवस पर लाल बत्ती लगी स्कॉर्पियो से स्टंट करने वाले 8 यु... देश में सामान्य से 12% कम बरसा मानसून: एल नीनो का असर, बिहार और पंजाब समेत कई राज्यों में गहराया जल ... पंचकूला में पहली गुरु रविदास ट्रॉफी नॉर्थ जोन गर्ल्स वॉलीबॉल 18 अगस्त से: मंत्री विपुल गोयल करेंगे उ... हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों की हड़ताल 18 अगस्त तक बढ़ी: 17 मांगों को लेकर सरकार से वार्ता व... मलोट स्टार सिटी फायरिंग मामला: गुरुग्राम से 2 शार्प शूटर गिरफ्तार, ऑस्ट्रेलिया से रची गई थी फिरौती क...

छठ पूजा 2025: नहाय-खाय के शुभ दिन पर बनाएं छठ पूजा वाली खास रंगोली, रंग-बिरंगे डिजाइन से सुंदर लगेगा आपका आंगन

 आज से छठ पर्व की शुरूआत हो चुकी है। इस साल छठ पूजा की शुरुआत आज 25 अक्टूबर से हुई और समापन 28 अक्टूबर को प्रातः कालीन अर्घ्य के साथ होगा। छठ पूजा एक प्रमुख भारतीय त्योहार है जिसे खासतौर पर बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, नेपाल, मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल में मनाया जाता है। छठ पूजा की शुरुआत नहाय-खाय के साथ होती है और इसका समापन सूर्यदेव को सुबह अर्घ्य देने के साथ होता है। इन 4 दिनों में घर के आंगन, मंदिर और मोहल्ले की गलियों में एक से बढ़कर एक रंगोली देखने को मिलती है। अगर आपको भी छठ के मौके पर रंगोली बनानी है तो आप यहां से सुंदर सुंदर डिजाइन देख सकते हैं।

छठ पूजा के मौके पर सूर्यदेव वाली रंगोली जरूर बनाई जाती है। यहां देखें कैसे व्रती महिला को रंगोली में सूर्यदेव को अर्घ्य देता हुआ दिखाया गया है। इस तरह की रंगोली शुभ मानी जाती है।

आप चाहें तो सुपली और सूर्य वाली रंगोली भी छठ के खास मौके पर बना सकते हैं। सुपली में ही फल रखकर सूर्य देव को अर्घ्य दिया जाता है। ये रंगोली छठ की विधि को दर्शाती है।

अगर आपको सिंपल डिजाइन चाहिए तो कलश वाली रंगोली आपके लिए बेस्ट है। इस तरह की रंगोली देखने में बड़ी प्यारी लगती है। छठ पूजा के दिन ये रंगोली आपके घर के आंगन की शोभा बढ़ाएगी।

छठ पर अगर रंग-बिरंगी रंगोली बनानी है तो आप इस तरह की रंगोली के डिजाइन को देखें। ये डिजाइन आपके लिए बेस्ट है। ये डिजाइन त्योहार के रंग में चार चांद लगा देगा और इसे बनाना भी आसान है।

अगर आपको भरी-भरी रंगोली पसंद है तो आप इस तरह की रंगोली बनाएं। ये डिजाइन गली-मोहल्ले में बनाई जाए तो लोग तारीफ करते नहीं थकते हैं।