Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jaipur News: पैसे जमा करने के महीनों बाद भी नहीं मिला कनेक्शन, किराए की बैटरी से रहने को मजबूर परिवा... Prashant Kishor News: जन सुराज प्रमुख PK ने पटना में लाठीचार्ज के घायलों से की मुलाकात, बीजेपी पर सा... रामपुर जौहर यूनिवर्सिटी विवाद: सपा का 28 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल आज करेगा दौरा, बुलडोजर एक्शन के खिलाफ... Panna Crime News: जमीन के लिए रची गई खौफनाक साजिश, पुलिस ने 12 महीने बाद सूरत से दबोचे कातिल Rahul Gandhi & Mallikarjun Kharge Reaction: पीएम मोदी के ऐलान पर विपक्ष का हमला, कहा- एजुकेशन सिस्टम... Delhi Metro News: जंतर-मंतर पर छात्रों के आंदोलन का असर, राजीव चौक समेत 16 स्टेशन अनिश्चितकाल के लिए... Jantar Mantar Protest Update: पुलिस पर पथराव के बाद तनाव, CJP चीफ अभिजीत दिपके का बड़ा बयान जंतर-मंतर पर प्रदर्शन तेज: पेपर लीक और इस्तीफे की मांग को लेकर भारी हंगामा अफगानिस्तान में मानसून से आई आकस्मिक बाढ़ से तबाही एक लाख साठ हजार लोग देश छोड़कर भागे

छठ पूजा 2025: महाप्रसाद ठेकुआ बनाने की सबसे आसान और परफेक्ट रेसिपी, जान लें ये जरूरी टिप्स

छठ पूजा एक प्रमुख भारतीय त्योहार है जिसे खासतौर पर बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, नेपाल, मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल में मनाया जाता है। छठ पूजा की शुरुआत आज नहाय-खाय के साथ हो चुकी है और इसका समापन मंगलवार, 28 अक्टूबर 2025 को प्रातः कालीन अर्घ्य के साथ होगा। वहीं, छठ पूजा पर बनने वाला प्रसाद ‘ठेकुआ’ काफी खास माना जाता है। छठ पूजा के दिन ठेकुआ को छठी मैया और सूर्य देवता को अर्पित किया जाता है। इसे व्रत रखने वाले लोग बड़े नियम और शुद्धता से बनाते हैं।

छठ पूजा में बिना ‘ठेकुआ’ के पूजा अधूरी मानी जाती है। यह खास प्रसाद गेहूं के आटे, गुड़ और घी से बनाया जाता है। इसे बड़े स्नेह और शुद्धता से तैयार किया जाता है ताकि प्रसाद का स्वाद और भक्ति दोनों बरकरार रहें।

आइए जानते हैं इसे बनाने की रेस्पी:- इसे बनाने के लिए दो कप गेहूं का आटा, एक कप कद्दूकस किया गुड़, चौथाई कप घी, एक बड़ा चम्मच सौंफ, आधा छोटा चम्मच इलायची पाउडर, चौथाई कप नारियल बुरादा और आधा कप पानी चाहिए।

एक पैन में आधा कप पानी डालकर गर्म करें, फिर उसमें गुड़ डालें और धीमी आंच पर पिघला लें। जब गुड़ पूरी तरह घुल जाए तो उसे छानकर ठंडा होने के लिए अलग रख दें। इसके बाद आटे में घी डालकर मोयन बनाएं और बाकी सारी चीजें मिलाकर सख्त आटा गूंथ लें। फिर छोटी-छोटी लोइयां बनाकर हथेली से दबाएं और सांचे से डिजाइन करें। मध्यम आंच पर घी में सुनहरा और खस्ता होने तक तलें। जब ठेकुआ ठंडा हो जाए तो इसे साफ डिब्बे में रख लें। यह लंबे समय तक कुरकुरा बना रहता है।