Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ghaziabad Murder Case: सूर्या चौहान हत्याकांड के मुख्य आरोपी असद का एनकाउंटर; मां की मांग- 'बाकियों ... Ghaziabad Crime News: गोल्ड मेडलिस्ट पैरा एथलीट चिराग त्यागी की गोली मारकर हत्या; साथी खिलाड़ी ने बद... Bikaner Dust Storm: राजस्थान में आया 'दानव' जैसा रेतीला तूफान; सोशल मीडिया पर वायरल हुआ डरावना वीडिय... Veerana Actress Jasmine Dhunna: रातों-रात मशहूर होने के बाद कहां गायब हो गईं 'वीराना' की एक्ट्रेस? ज... Gmail Tips: जरूरी ईमेल स्पैम फोल्डर में जा रहे हैं? अपनाएं गूगल की ये 3 आसान सेटिंग्स Trump-Iran Deal: क्या खत्म होगा तनाव? परमाणु कार्यक्रम को लेकर ट्रंप ने किए मसौदे में बदलाव, ईरान की... Financial Rules Change in June 2026: एडवांस टैक्स से लेकर क्रेडिट कार्ड तक; आज से बदल गए आपके पैसों ... LPG-PNG Rule Change: 1 जून से बदल गए रसोई गैस के नियम; अगर घर में है PNG कनेक्शन, तो LPG पर क्या होग... IPL 2026 Final: बारिश हुई तो कौन बनेगा चैंपियन? RCB और GT के बीच फाइनल के लिए जानें IPL का 'रेन रूल' World No Tobacco Day: क्या तंबाकू बन रहा है 'खामोश महामारी'? ओरल कैंसर के बढ़ते मामलों पर विशेषज्ञों...

चुनाव आयोग की सख्ती: बिहार विधानसभा चुनाव में सेल्फी लेने पर बैन, वोटरों को मिलेगी विशेष सहूलियत

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर पहले चरण का मतदान 6 नवम्बर को होना है. इसे लेकर भारतीय निर्वाचन आयोग ने अधिकारियों के दिशा-निर्देश दिए हैं. इस बार वोटरों को सभी पोलिंग सेंटरों पर विशेष सुविधा मिलेगी. आयोग का दावा है कि सभी पोलिंग सेंटरों पर न्यूनतम सुविधाएं और वोटर सहायता प्रदान की जाएगी.

भारत के चुनाव आयोग (ECI) ने बिहार विधानसभा के आम चुनाव और 8 विधानसभा उपचुनावों का शेड्यूल घोषित किया. चुनाव आयोग ने मुख्य चुनाव अधिकारियों (CEOs) को निर्देश दिया है कि पोलिंग सेंटरों पर आने वाले मतदाताओं को किसी भी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े. उनके लिए सुनिश्चित न्यूनतम सुविधाएं और चुनाव के दिन वोटर सहायता उपलब्ध हो. जिससे की मतदाताओं को अपने वोट की जांच के लिए भटकना न पड़े.

पोलिंग बूथ में मिलेंगी ये सुविधाएं

वोटिंग सेंटर पर पीने का पानी, वेटिंग शेड, पानी की सुविधा वाला शौचालय, पर्याप्त रोशनी, वोटरों के लिए सही ढलान वाला रैंप, एक स्टैंडर्ड वोटिंग कंपार्टमेंट और सही साइनेज की सुविधा हर हाल में होनी चाहिए. इसके अलावा वोटर जागरूकता को मजबूत करने के लिए, चार एक जैसे और स्टैंडर्ड वोटर फैसिलिटेशन पोस्टर (VFP) सभी पोलिंग स्टेशनों पर प्रमुखता से लगाए जाएं. जिनमें पोलिंग सेंटर की डिटेल्स, उम्मीदवारों की लिस्ट, क्या करें और क्या न करें, इन सभी के बारे में लिखा हो.

पोलिंग बूथ पर तैनात रहेंगे बीएलओ

भारतीय चुनाव आयोग के मुताबिक, हर पोलिंग सेंटर लोकेशन पर बूथ लेवल अधिकारियों (BLOs) की एक टीम के साथ वोटर सहायता बूथ (VABs) स्थापित किए जाएंगे ताकि वोटरों को संबंधित बूथ की वोटर लिस्ट में अपना पोलिंग बूथ नंबर और सीरियल नंबर ढूंढने में मदद मिल सके. वोटर सहायता बूथ पर प्रमुख साइनेज होंगे और वोटर जैसे ही पोलिंग परिसर के पास पहुंचेंगे, वे आसानी से दिखाई देंगे.

सेंटर के अंदर नहीं ले सकेंगे सेल्फी

आयोग की इस चुनाव में एक नई पहल की है. इस बार वोटरों के लिए पोलिंग सेंटर के प्रवेश द्वार के बाहर मोबाइल फोन जमा करने की सुविधा दी जाएगी. वोटरों को स्टेशन में प्रवेश करने से पहले अपना मोबाइल स्विच ऑफ करके वॉलंटियर को देना होगा और वोट डालने के बाद उसे वापस लेना होगा. इस दौरान वोटर सेंटर के अंदर सेल्फी नहीं ले सकेंगे.

मतदान से पहले कार्य होंगे पूरे

चुनाव आयोग का कहना है कि पोलिंग सेंटरों पर जो रूल लागू किए गए हैं उसका पूरी तरह पालन होना चाहिए. जिससे के मतदान के दिन सेंटर पर आने वाले वोटरों को किसी भी तरह की समस्या का सामना नहीं करना पड़े. आयोग का कहना है कि मतदान से पहले पोलिंग सेंटरों के सभी कार्य पूरे कर लिए जाएंगे.