Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
मनेंद्रगढ़ में मिनी राजस्थान! चंग की थाप पर फाग गीतों ने बांधा समां, देखें होली महोत्सव की तस्वीरें सतना में 'पिज्जा' खाते ही होने लगी उल्टी! वेज मंगाया था और मिला नॉनवेज, आउटलेट को भरना होगा 8 लाख का... ईरान-इजराइल युद्ध का असर: छुट्टी मनाने दुबई गए 4 परिवार वहां फंसे, अब नहीं हो पा रहा कोई संपर्क! 'कुछ लोग जीवन जीते हैं, कुछ उसे देखते हैं...' पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किस पर कसा यह तंज? खामनेई की हत्या पर भड़की कांग्रेस: 'बाहरी शक्ति को सत्ता बदलने का अधिकार नहीं', खरगे का कड़ा रुख बहराइच में कलयुगी बेटे का खौफनाक तांडव: आधी रात को मां-बाप समेत 4 को काट डाला, वजह जानकर कांप जाएगी ... जीजा ने बीवी को मारकर नाले में फेंका, साले ने ऐसे खोला राज! कानपुर से सामने आई दिल दहला देने वाली घट... श्मशान घाट पर हाई वोल्टेज ड्रामा: चिता जलने से ठीक पहले क्यों पहुंची पुलिस? विवाहिता की मौत का खुला ... संजू सैमसन के 97 रन और गौतम गंभीर का वो पुराना बयान! जानें क्या थी वो भविष्यवाणी जो आज सच हो गई Shakira India Concert: शकीरा को लाइव देखने के लिए ढीली करनी होगी जेब! एक टिकट की कीमत 32 हजार से भी ...

नम्मा मेट्रो सहित कई परियोजनाओँ को हरी झंडी दिखाई

बेंगलुरु में भी ऑपरेशन सिंदूर औरमेक इन इंडिया की चर्चा

  • चार साल देर से चालू हुई येलो लाइन सेवा

  • नम्मा मेट्रो चरण 3 की आधारशिला रखी

  • अब पूरी दुनिया दूसरा भारत को देख रही है

राष्ट्रीय खबर

बेंगलुरुः प्रधानमंत्री ने कहा, ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के पीछे भारतीय तकनीक और मेक इन इंडिया का हाथ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 अगस्त, 2025 को बेंगलुरु के नम्मा मेट्रो की बहुप्रतीक्षित येलो लाइन को हरी झंडी दिखाई, जो आर वी रोड मेट्रो स्टेशन को बोम्मासंद्रा से जोड़ेगी। उन्होंने रागीगुड्डा मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन को हरी झंडी दिखाई, क्यूआर कोड-सक्षम टिकट वेंडिंग मशीनों का परीक्षण किया और इलेक्ट्रॉनिक सिटी के लिए उद्घाटन सेवा में भी सवार हुए।

बेंगलुरु मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीएमआरसीएल) के एक अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री को ले जाने वाली ट्रेन का संचालन एक महिला लोको पायलट द्वारा किया गया। हालाँकि येलो लाइन को चालक रहित संचालन के लिए बनाया गया है, लेकिन शुरुआत में यह लोको पायलटों के साथ चलेगी। अधिकारी ने बताया कि स्कूली बच्चे भी इसमें सवार होंगे और श्री मोदी के उनसे बातचीत करने की उम्मीद है।

लगभग चार साल की प्रतीक्षा और कई देरी के बाद, 19.15 किलोमीटर लंबी येलो लाइन को आखिरकार हरी झंडी दिखा दी गई। यह कॉरिडोर शहर के आईटी केंद्र को जोड़ता है, जिससे इलेक्ट्रॉनिक सिटी में काम करने वाले हज़ारों कर्मचारियों को विशेष रूप से लाभ होगा और इससे कुख्यात सिल्क बोर्ड जंक्शन पर भीड़भाड़ कम होने की उम्मीद है।

श्री मोदी ने बेंगलुरु में तीन वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाई, जिनमें केएसआर बेंगलुरु-बेलगावी सेवा, श्री माता वैष्णो देवी कटरा-अमृतसर सेवा और नागपुर (अजनी)-पुणे सेवा शामिल हैं। बाद में उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक्स सिटी स्थित आईआईआईटी-बी ऑडिटोरियम में नम्मा मेट्रो चरण 3 की आधारशिला रखी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नम्मा मेट्रो चरण 3 की आधारशिला रखी। 44।8 किलोमीटर लंबी ऑरेंज लाइन ओआरआर के पश्चिमी हिस्से को जोड़ेगी और मगदी रोड के साथ आगे बढ़ेगी। इसका निर्माण कार्य 2029 तक पूरा होने की उम्मीद है, जिससे बेंगलुरु का मेट्रो नेटवर्क 222।2 किलोमीटर तक बढ़ जाएगा।

कर्नाटक के बेंगलुरु में तमाम परियोजनाओं का शुभारंभ करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता को संबोधित करते हुए ऑरपेशन सिंदूर की सफलता के बारे में बात की और कहा कि इसके पीछे बहुत अहम रोल हमारी टेक्नोलॉजी और डिफेंस में मेक इन इंडिया की ताकत का रहा है। इसमें बेंगलुरु और कर्नाटक के युवाओं का बड़ा योगदान है। प्रधानमंत्री ने ये भी कहा कि भारत को जल्द ही मेड इन इंडिया चिप भी मिलने जा रही है।

श्री मोदी के मुताबिक, ऑपरेशन सिंदूर के बाद मैं पहली बार बेंगलुरु आया। ऑपरेशन सिंदूर ने भारतीय सेना की सफलता, सीमा पार कई किलोमीटर तक आतंकी ठिकानों को ध्वस्त करने की हमारी क्षमता देखी, आतंकवाद के बचाव में आए पाकिस्तान को चंद घंटों में घुटने टेकने पर मजबूर होना पड़ा और पूरी दुनिया ने इस नए भारत का चेहरा देखा।’