Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Karur Stampede Case: एक्टर विजय को सीबीआई से राहत, करूर हादसे में पूछताछ के लिए फिर बुलाया जाएगा; जा... Giriraj Singh on Rahul Gandhi: राहुल गांधी को गिरिराज सिंह ने बताया 'नकली गांधी', नागरिकता और LoP की... T20 वर्ल्ड कप की जीत के बाद गूंजेगी शहनाई! टीम इंडिया का ये स्टार खिलाड़ी करने जा रहा है शादी; मसूरी... Box Office Blast: ‘धुरंधर 2’ तोड़ेगी 'पठान' और 'जवान' का रिकॉर्ड? रणवीर सिंह रचने जा रहे हैं ऐसा इति... Trump Warns Iran 2026: डोनाल्ड ट्रंप का ईरान पर तीखा हमला, बोले- "20 गुना ताकत से करेंगे पलटवार"; मि... दुनिया पर महायुद्ध का साया! 11 दिन में 11 देशों पर हमला; ईरान-इजराइल के मिसाइल और ड्रोन से दहल उठा म... Share Market Today 10 March: सेंसेक्स और निफ्टी में जबरदस्त रिकवरी, कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट स... Human Brain Computing: क्या AI को मात देगा इंसानी दिमाग? वैज्ञानिकों ने बनाया 'बायो-कंप्यूटर', जीवित... दिन में हो जाएगी रात! 6 मिनट 22 सेकंड तक छाया रहेगा घना अंधेरा; जानें कब लगेगा 21वीं सदी का दूसरा सब... मच्छरों का काम तमाम! घर पर ही बनाएं 100% नेचुरल 'मॉस्किटो रिपेलेंट'; बाजार वाली कॉइल और लिक्विड को क...

पूर्वोत्तर में भाजपा की राजनीति को लगा जोरदार झटका

एकमात्र राष्ट्रीय प्रवकता ने पार्टी छोड़ दी

राष्ट्रीय खबर

नईदिल्लीः नागालैंड के मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता, म्होनलुमो किकोन ने बुधवार को व्यापक जनभागीदारी से जुड़े व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए पार्टी से इस्तीफा दे दिया। भाजपा पदाधिकारियों ने अभी तक उनके इस्तीफे के संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। फिर भी यह तय माना जा रहा है कि आदिवासी इलाके में इस एक नेता के पार्टी छोड़ने का भाजपा पर सीधा प्रभाव पडेगा और हो सकता है कि कुछ और लोग भी क्रमवार तरीके से पार्टी से अपना नाता तोड़ लें।

पूर्वोत्तर में भाजपा के एक प्रमुख नेता और 40 भंडारी निर्वाचन क्षेत्र से दो बार विधायक रहे श्री किकोन ने अपने त्यागपत्र में कहा कि उनका यह निर्णय जनभागीदारी और नीतिगत कार्यों के नए रास्ते तलाशने की इच्छा से प्रेरित है। भाजपा में अपने कार्यकाल के दौरान उन्हें सौंपे गए अवसरों और जिम्मेदारियों के लिए आभार व्यक्त करते हुए, श्री किकोन ने कहा कि पार्टी की सेवा करना और विभिन्न पदों पर इसके विकास में योगदान देना उनके लिए सम्मान की बात है।

श्री किकोन ने कहा, मेरा यह निर्णय जनभागीदारी और नीतिगत कार्यों के नए रास्ते तलाशने की आवश्यकता से प्रेरित है, जो मुझे विश्वास है कि मुझे समाज में नए तरीकों से योगदान करने में सक्षम बनाएगा। क्षेत्रीय और जनजातीय मुद्दों पर अपनी स्पष्ट अभिव्यक्ति के लिए जाने जाने वाले श्री किकोन ने पूर्वोत्तर में भाजपा की नीतिगत पहल को आकार देने में एक महत्वपूर्ण सलाहकार की भूमिका निभाई। सूत्रों का कहना है कि श्री किकोन पूर्वोत्तर में जनजातीय समुदायों से संबंधित मुद्दों के समाधान से लगातार असंतुष्ट थे। उनके इस्तीफे को पूर्वोत्तर में भाजपा के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है, खासकर इस क्षेत्र के जनजातीय क्षेत्र में समर्थन मजबूत करने के उसके प्रयासों के लिए।